डब्ल्यूपीएल 2026: हरमनप्रीत–स्किवर ब्रंट की चमक, मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से रौंदा
नवी मुंबई : डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (एमआई) ने WPL 2026 में जोरदार वापसी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 50 रन से करारी शिकस्त दी। सीजन के पहले मैच में मिली हार के महज 24 घंटे के भीतर एमआई ने डीवाई पाटिल…

नवी मुंबई : डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (एमआई) ने WPL 2026 में जोरदार वापसी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 50 रन से करारी शिकस्त दी। सीजन के पहले मैच में मिली हार के महज 24 घंटे के भीतर एमआई ने डीवाई पाटिल स्टेडियम में दमदार प्रदर्शन कर अपना खाता खोला।
कप्तान हरमनप्रीत कौर और ऑलराउंडर नैट स्किवर-ब्रंट की शानदार पारियों ने एमआई की जीत की नींव रखी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। स्किवर-ब्रंट ने 46 गेंदों में 70 रन की सधी हुई पारी खेली, जबकि हरमनप्रीत कौर ने 42 गेंदों में नाबाद 74 रन ठोकते हुए पारी को शानदार अंजाम तक पहुंचाया।
195 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। पावरप्ले के भीतर ही उसका शीर्ष क्रम ढह गया। हालांकि चिनेल हेनरी ने 30 गेंदों में 56 रन की आक्रामक पारी खेलकर कुछ देर संघर्ष किया, लेकिन अन्य बल्लेबाजों से उन्हें कोई खास साथ नहीं मिला। पूरी टीम 19 ओवर में 149 रन पर सिमट गई।
मुंबई की गेंदबाजी में अमेलिया केर और निकोला कैरी ने निर्णायक भूमिका निभाई। दोनों ने तीन-तीन विकेट चटकाए और दिल्ली की रन गति पर लगातार अंकुश लगाए। नई गेंद से एमआई के अनुशासित आक्रमण ने दिल्ली को शुरुआत में ही बैकफुट पर धकेल दिया, जिससे वापसी का मौका नहीं मिल सका।
इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की और यह साफ संकेत दिया कि गत चैंपियन टीम खिताब की प्रबल दावेदार बनी हुई है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को अपनी बल्लेबाजी और शुरुआती झटकों से उबरने के लिए जल्द सुधार की जरूरत होगी।
------------------
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
