डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए दक्षिण अफ्रीका की 15 सदस्यीय टीम घोषित, बावुमा होंगे कप्तान
दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को लॉर्डस में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। दक्षिण अफ्रीकी चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के…

दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को लॉर्डस में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। दक्षिण अफ्रीकी चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए टीम की कमान आज तेम्बा बावुमा को सौंपी।

दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के साथ हुई टेस्ट सीरीज वाली टीम में दो बदलाव करते हुए शेष सभी खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है, लेकिन क्वेना मफाका और मैथ्यू ब्रीट्जके को टीम से बाहर रखा है। चोट से उबरने के बाद लुंगी एनगिडी के लौटने से गेंदबाजी की धार और तेज हो जाएगी।
टोनी डी र्जोजी, रयान रिकेल्टन और एडन मारक्रम शीर्ष क्रम के बल्लेबाजी विकल्प हैं, जबकि उभरते सितारे ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम और बावुमा मध्य क्रम की कमान संभालेंगे। काइल वेरिन स्टंप के पीछे अपना जौहर बिखेरेंगे। वहीं गेंदबाजी की बात की जाये तो मुल्डर और जेनसन के साथ कैगिसो रबाडा, एनगिडी, डेन पैटरसन और कॉर्बिन बॉश के तेज गेंदबाजी की कामन होगी। केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी को स्पिन गेंदबाज के रूप में टीम में जगह मिली।
डब्ल्यूटीसी फाइनल (दक्षिण अफ्रीका टीम) :- तेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी र्जोजी, एडन मारक्रम, वियान मुल्डर, मार्को जेनसन, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश, काइल वेरिन, डेविड बेडिंघम, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेल्टन, सेनुरन मुथुसामी और डेन पैटरसन
टीम को लेकर मुख्य कोच शुकरी कॉनराड का मानना है कि इस टीम ने इंग्लिश परिस्थितियों में दक्षिण अफ्रीका के लिए सभी तरह की तैयारियां की हैं और यह एक संतुलित टीम है।
कॉनराड ने कहा, “सबसे पहले, मैं इस टीम के लिए चुने गए प्रत्येक खिलाड़ियों को बधाई देना चाहता हूं। इस समूह के लिए डब्ल्यूटीसी फाइनल में भाग लेना एक विशेष क्षण है। पिछले 18 महीनों में, हमने एक प्रतिस्पर्धी रेड-बॉल टीम बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है, और यह उपलब्धि उस प्रगति को दर्शाती है।”
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
