डब्लूएमपीएल में रत्नागिरी जेट्स की आइकन खिलाड़ी बनी स्मृति मंधाना
भारतीय उप-कप्तान स्मृति मंधाना को गुरुवार को रत्नागिरी जेट्स का आइकन खिलाड़ी नामित किया गया। यह टीम महिला महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में खेलेगी। डब्लूएमपीएल का पहला टूर्नामेंट पिछले साल जून में खेला जाना था। साभार : गूगल…

भारतीय उप-कप्तान स्मृति मंधाना को गुरुवार को रत्नागिरी जेट्स का आइकन खिलाड़ी नामित किया गया। यह टीम महिला महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में खेलेगी। डब्लूएमपीएल का पहला टूर्नामेंट पिछले साल जून में खेला जाना था।

दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम के भारत दौरे के कारण इसे स्थगित किया गया था। बाद में इसके आयोजन के लिए सही तारीख नहीं मिल पाई थी। रत्नागिरी जेट्स ने लगातार दो साल तक महाराष्ट्र प्रीमियर लीग का पुरुष टूर्नामेंट जीता है।
मंधाना ने कहा, फ्रेंचाइजी ने एमपीएल में सफलता और महिलाओं के खेल के लिए स्पष्ट दृष्टिकोण दिखाया है। मैं इस सफर को नए मुकाम पर पहुंचाने को लेकर उत्साहित हूं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
