द इंडियन व्यू

डच लेडीज ओपन : दीक्षा डागर नौवें स्थान पर, हिताक्षी और अवनी भी कट में

भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर डच लेडीज ओपन के दूसरे दौर में दो अंडर 70 का कार्ड खेलने के बाद संयुक्त रूप से नौवें पायदान पर है। दीक्षा ने अंतिम छह होल में तीन बर्डी और एक बोगी लगाई जिससे उनका कुल स्कोर तीन अंडर का है। अन्य…

Ragwendra P Singh
May 18, 2025
1 min read
डच लेडीज ओपन : दीक्षा डागर नौवें स्थान पर, हिताक्षी और अवनी भी कट में

भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर डच लेडीज ओपन के दूसरे दौर में दो अंडर 70 का कार्ड खेलने के बाद संयुक्त रूप से नौवें पायदान पर है। दीक्षा ने अंतिम छह होल में तीन बर्डी और एक बोगी लगाई जिससे उनका कुल स्कोर तीन अंडर का है। अन्य भारतीयों में हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर की नंबर एक खिलाड़ी हिताक्षी बक्शी ने 73 का कार्ड खेला।

साभार : गूगल

उन्होंने पहले दौर में 71 का कार्ड खेला था। वह संयुक्त रूप से 26वें पायदान पर है। कट में जगह बनाने वाली तीसरी खिलाड़ी अवनी प्रशांत रहीं। पहले दौर में 77 का कार्ड खेलने वाली इस खिलाड़ी ने दूसरे दौर में सात शॉट का सुधार किया और संयुक्त 51वें स्थान पर है। त्वेसा मलिक (74-75) कट में जगह बनाने से चूक गयी, प्राणवी उर्स ने चोट के चलते शुरुआती दौर के बाद नाम वापस ले लिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।