द इंडियन व्यू

ट्रैविस हेड के तूफानी शतक से इंग्लैंड बैकफुट पर, ऑस्ट्रेलिया जीत के करीब

एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। इस मैच के तीन दिन का खेल समाप्त हो चुका है, लेकिन तीसरे दिन के खेल के बाद ऑस्ट्रेलिया को मैच ही नहीं, बल्कि एशेज सीरीज जीतने की सुगंध आ रही होगी।…

Ragwendra P Singh
December 19, 2025
2 min read
ट्रैविस हेड के तूफानी शतक से इंग्लैंड बैकफुट पर, ऑस्ट्रेलिया जीत के करीब

एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। इस मैच के तीन दिन का खेल समाप्त हो चुका है, लेकिन तीसरे दिन के खेल के बाद ऑस्ट्रेलिया को मैच ही नहीं, बल्कि एशेज सीरीज जीतने की सुगंध आ रही होगी।

इसके पीछे का कारण ये है कि दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के पास 350 रनों से ज्यादा की बढ़त हो चुकी है और अभी मुकाबले में दो दिन का खेल बाकी है।

तीसरे दिन ट्रैविस हेड ने खूंखार शतक जड़ा, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने उनका भरपूर साथ दिया, जिन्होंने पहली पारी में शतक जड़ा था और अब अर्धशतक पूरा कर चुके हैं।

ट्रैविस हेड 142 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं और 52 रन एलेक्स कैरी ने भी बना लिए हैं। उन्होंने पहली पारी में शतक जड़ा था। पांचवें विकेट के लिए ट्रैविस हेड और एलेक्स कैरी के बीच 120 रनों से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है।

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीसरे दिन के खेल के बाद 271/4 है। ऑस्ट्रेलिया के पास 356 रनों की बढ़त हो गई है, क्योंकि 85 रन इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही बढ़त के तौर पर हासिल कर लिए थे।

इसके बाद शुरुआत दूसरी पारी में अच्छी नहीं मिली, लेकिन ट्रैविस हेड ने कमाल का शतक जड़कर अपनी टीम को ड्राइविंग सीट पर बिठा दिया, इस मुकाबले की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 371 रन बनाए थे, जबकि इंग्लैंड की टीम 286 रन बनाकर ढेर हो गई थी।

पहली पारी को देखें तो लगता है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम के पास मैच को जीतने के लिए थोड़ी मेहनत लगेगी, लेकिन तीसरे दिन का खेल जब खत्म होता है तो कहा जा सकता है कि इंग्लैंड के लिए ये मैच भी खत्म हो गया है, क्योंकि अभी दो दिन का खेल बाकी है।

ऑस्ट्रेलिया आसानी से 100 रन और जोड़ लेगी तो 450 से ज्यादा का टारगेट देकर इंग्लैंड को ऑलआउट कर सकती है और सीरीज पर तीसरे मैच के बाद कब्जा कर सकती है। दो मैच इस सीरीज के मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही जीत लिए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।