ट्रैविस हेड का जलवा बरकरार, फिर बने ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रैविस हेड को लगातार दूसरी बार एलन बॉर्डर मेडल से सम्मानित किया गया। यह ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट का सर्वोच्च व्यक्तिगत सम्मान है। हेड ने 2025-26 अंतरराष्ट्रीय सत्र में बेहतरीन…

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रैविस हेड को लगातार दूसरी बार एलन बॉर्डर मेडल से सम्मानित किया गया। यह ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट का सर्वोच्च व्यक्तिगत सम्मान है।
हेड ने 2025-26 अंतरराष्ट्रीय सत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। हेड ने तीनों प्रारूपों में 30 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 1,437 रन बनाए हैं।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक हेड ने बेहद करीबी मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को केवल एक वोट से पीछे छोड़ते हुए यह पुरस्कार जीता। हेड को 153, कैरी को 152 और तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को 150 वोट मिले।

हेड ने एशेज श्रृंखला के पहले टेस्ट में 123 रन की मैच विजयी पारी खेली थी। इसके बाद एडिलेड टेस्ट में उन्होंने अपने टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ 170 रन बनाए, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने एशेज अपने पास बरकरार रखी।
तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को शेन वॉर्न पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया। स्टार्क ने 11 टेस्ट मैचों में 57 विकेट लिए, जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ 7/58 का शानदार प्रदर्शन भी शामिल रहा।
मिशेल मार्श को पुरुष वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला, जबकि टिम डेविड को पुरुष टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया। डेविड ने इस सत्र में 395 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे तेज टी-20 शतक भी जड़ा।
महिला वर्ग में एनेबेल सदरलैंड ने लगातार दूसरी बार बेलिंडा क्लार्क पुरस्कार अपने नाम किया। उन्हें महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी चुना गया, जबकि बेथ मूनी को महिला टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर का सम्मान मिला।
प्रमुख पुरस्कार विजेता
एलन बॉर्डर मेडल: ट्रैविस हेड
शेन वॉर्न पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: मिशेल स्टार्क
पुरुष वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर: मिशेल मार्श
पुरुष टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर: टिम डेविड
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
