ट्राई ने हरदोई-शाहजहांपुर में किया मोबाइल नेटवर्क टेस्ट
नई दिल्ली : दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने फरवरी महीने में उत्तर प्रदेश के हरदोई, शाहजहांपुर एवं आसपास के क्षेत्रों तथा वाराणसी से प्रयागराज रेलवे मार्ग पर किए गए मोबाइल नेटवर्क टेस्ट में जियो और एयरटेल को कॉल…

नई दिल्ली : दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने फरवरी महीने में उत्तर प्रदेश के हरदोई, शाहजहांपुर एवं आसपास के क्षेत्रों तथा वाराणसी से प्रयागराज रेलवे मार्ग पर किए गए मोबाइल नेटवर्क टेस्ट में जियो और एयरटेल को कॉल सेटअप सफलता दर और डेटा स्पीड में सबसे बेहतर पाया गया, जबकि बीएसएनएल और वोडाफोन आइडिया के नेटवर्क में कई स्थानों पर कमजोर सिग्नल की समस्या दर्ज की गई।
केंद्रीय संचार मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि फरवरी में किए गए स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट में हरदोई, शाहजहांपुर और वाराणसी-प्रयागराज रेलवे मार्ग को शामिल किया गया। इसमें 426 किलोमीटर शहर मार्ग, 123.2 किलोमीटर रेलवे मार्ग और 4.2 किलोमीटर वॉक टेस्ट किया गया।
कॉल सेटअप सफलता दर में जियो 100 प्रतिशत, एयरटेल 99.86 प्रतिशत, वोडाफोन आइडिया 99.44 प्रतिशत और बीएसएनएल 91.23 प्रतिशत पर रहा। कॉल ड्रॉप दर में वोडाफोन आइडिया का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा, जहां दर शून्य रही।
डेटा सेवाओं में जियो ने औसतन 158.48 एमबीपीएस डाउनलोड स्पीड दर्ज की, एयरटेल 102.77 एमबीपीएस, वोडाफोन आइडिया 38.39 एमबीपीएस और बीएसएनएल 6.77 एमबीपीएस पर रहा। अपलोड स्पीड में भी जियो और एयरटेल आगे रहे। रिपोर्ट के अनुसार बीएसएनएल और वोडाफोन आइडिया के नेटवर्क में कई स्थानों पर कमजोर सिग्नल की समस्या रही।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
