द इंडियन व्यू

ट्राई ने सूरत में किया मोबाइल नेटवर्क टेस्ट, डेटा स्पीड में जियो अव्वल

नई दिल्ली : भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने नवंबर में गुजरात के सूरत शहर और आसपास के क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर किए गए इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) की रिपोर्ट जारी की है।…

Ragwendra P Singh
December 18, 2025
2 min read
ट्राई ने सूरत में किया मोबाइल नेटवर्क टेस्ट, डेटा स्पीड में जियो अव्वल

नई दिल्ली : भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने नवंबर में गुजरात के सूरत शहर और आसपास के क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर किए गए इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) की रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार वॉयस और डेटा सेवाओं के प्रदर्शन में रिलायंस जियो और एयरटेल का प्रदर्शन बेहतर रहा, जबकि 5जी और 4जी डेटा स्पीड के मामले में जियो सबसे आगे रहा।

 

केंद्रीय संचार मंत्रालय के अनुसार, 2जी और 3जी वॉयस सेवाओं में कॉल सफलता दर के मामले में रिलायंस जियो और वोडाफोन-आइडिया (वीआई) ने 100 प्रतिशत प्रदर्शन किया, जबकि एयरटेल की कॉल सफलता दर 99.55 प्रतिशत और बीएसएनएल का 92.82 प्रतिशत रही। ड्रॉप कॉल रेट एयरटेल और वोडाफोन आइडिया में शून्य रही जबकि जियो में 0.15 प्रतिशत और बीएसएनएल में 4.10 प्रतिशत ड्रॉप कॉल दर्ज हुईं। कॉल क्वालिटी के मानक मीन ओपिनियन स्कोर (एमओएस) में वोडाफोन आइडिया 4.48 अंक के साथ सबसे बेहतर रहा।

 

डेटा सेवाओं के ऑटो-सेलेक्शन मोड (5जी, 4जी, 3जी, 2जी) में औसत डाउनलोड स्पीड के मामले में रिलायंस जियो ने 279.36 एमबीपीएस के साथ पहला स्थान हासिल किया। एयरटेल की औसत डाउनलोड स्पीड 149.11 एमबीपीएस रही, जबकि वोडाफोन आइडिया की 45.02 एमबीपीएस और बीएसएनएल की 4.83 एमबीपीएस दर्ज की गई। अपलोड स्पीड में भी जियो 46.54 एमबीपीएस के साथ आगे रहा। लेटेंसी के मामले में वोडाफोन आइडिया और जियो का प्रदर्शन अन्य कंपनियों की तुलना में बेहतर रहा।

 

ट्राई की जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से नियुक्त एजेंसी ने 3 से 7 नवंबर के बीच गुजरात लाइसेंस क्षेत्रों (एलएसए) में यह ड्राइव टेस्ट किया। इस दौरान 412 किलोमीटर का सिटी ड्राइव, 14 हॉटस्पॉट लोकेशन और 2 किलोमीटर का वॉक टेस्ट किया गया। टेस्ट के दौरान सूरत शहर के प्रमुख व्यावसायिक और रिहायशी इलाकों सहित डायमंड नगर, उधना, भेस्तान, सचिन, पांडेसरा, वेसु, अडाजन, रांदेर, कतारगाम, मोटा वराछा, न्यू सिटी लाइट और पार्ले पॉइंट जैसे क्षेत्रों को कवर किया गया।

 

--------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…