द इंडियन व्यू

ट्रंप के पाकिस्तान परमाणु परीक्षण संंबंधी बयान का भारत ने लिया संज्ञान

नई दिल्ली : विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पाकिस्तान के परमाणु परीक्षण करने के बयान पर संज्ञान लिया है। साथ ही कहा है कि पाकिस्तान का इतिहास ही गुप्त एवं अवैध गतिविधियों का और परमाणु प्रसार का रहा…

Ragwendra P Singh
November 7, 2025
1 min read
ट्रंप के पाकिस्तान परमाणु परीक्षण संंबंधी बयान का भारत ने लिया संज्ञान

नई दिल्ली : विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पाकिस्तान के परमाणु परीक्षण करने के बयान पर संज्ञान लिया है। साथ ही कहा है कि पाकिस्तान का इतिहास ही गुप्त एवं अवैध गतिविधियों का और परमाणु प्रसार का रहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में कहा कि पाकिस्तान की गुप्त और गैरकानूनी परमाणु गतिविधियाँ उसके पुराने इतिहास से मेल खाती हैं। यह इतिहास तस्करी, निर्यात नियंत्रण के उल्लंघन, गुप्त साझेदारियाँ, ए.क्यू. खान नेटवर्क और परमाणु प्रसार पर आधारित रहा है । भारत ने पाकिस्तान के रिकॉर्ड के इन पहलुओं पर हमेशा दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है। इसी पृष्ठभूमि में हमने पाकिस्तान के परमाणु परीक्षण पर राष्ट्रपति ट्रम्प की टिप्पणी को नोट किया है।

वहीं जी20 देशों के शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के शामिल होने या न होने पर भारत में कोई टिप्पणी नहीं की है और भारत के सहभागी होने की पुष्टि की है । प्रवक्ता ने कहा है कि भारत इसका सदस्य है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…