‘ट्रंप के दावे ‘मनगढ़ंत’, इटली की पीएम मेलोनी का ‘फ़ोटो वॉर’ पर फूटा गुस्सा, अमेरिका का दौरा किया रद्द
अंकारा/रोम। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के बाद दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर सार्वजनिक…

अंकारा/रोम। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के बाद दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर सार्वजनिक रूप से तीखे आरोप लगाए हैं, जिससे दोनों देशों के नेताओं के रिश्तों में बढ़ते तनाव की चर्चा शुरू हो गई है।
तुर्किए की समाचार संवाद समिति अनाडाेलू एजेंसी के अनुसार ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच पर दावा किया कि जी-7 बैठक के दौरान मेलोनी ने उनके साथ कई बार फोटो खिंचवाने की इच्छा जताई थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इटली में मेलोनी की लोकप्रियता घट रही है और वह अपनी छवि सुधारने के लिए उनके साथ नजदीकी दिखाना चाहती हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इटली ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियानों में अपने कुछ ठिकानों और हवाई अड्डों के उपयोग की अनुमति नहीं दी थी। ट्रंप ने दावा किया कि अब जब अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में सफलता हासिल की है, तो मेलोनी फिर से संबंध सुधारने की कोशिश कर रही हैं।
हालांकि, प्रधानमंत्री मेलोनी ने ट्रंप के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। सोशल मीडिया पर जारी अपने जवाब में उन्होंने कहा कि ट्रंप के बयान “पूरी तरह मनगढ़ंत” हैं। मेलोनी ने कहा कि उनकी लोकप्रियता किसी विदेशी नेता से संबंधों पर नहीं, बल्कि इटली के राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने की उनकी क्षमता पर आधारित है।
मेलोनी ने यह भी स्पष्ट किया कि इटली में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों का उपयोग केवल द्विपक्षीय समझौतों के तहत ही किया जा सकता है और उनकी सरकार इन नियमों का उल्लंघन नहीं होने देगी। उन्होंने कहा, “इटली एक संप्रभु देश है और उसके राष्ट्रीय हित सर्वोपरि हैं।”
विवाद उस समय और बढ़ गया जब ट्रंप ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि मेलोनी उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए उत्सुक थीं। इसके जवाब में मेलोनी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे तथ्यात्मक रूप से गलत हैं और सहयोगी देशों के नेताओं के प्रति इस तरह की भाषा उचित नहीं है।
ट्रंप की टिप्पणियों के बाद इटली के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने भी अपना प्रस्तावित अमेरिका दौरा रद्द कर दिया, जिससे दोनों देशों के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव के संकेत मिले।
गौरतलब है कि, कुछ समय पहले तक ट्रंप और मेलोनी को करीबी राजनीतिक सहयोगी माना जाता था। ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित होने वाली मेलोनी एकमात्र प्रमुख यूरोपीय नेता थीं। लेकिन ईरान को लेकर अमेरिकी नीति, सैन्य सहयोग और हाल के सार्वजनिक बयानों ने दोनों नेताओं के रिश्तों में दरार पैदा कर दी है।
विश्लेषकों का मानना है कि यह विवाद केवल व्यक्तिगत टिप्पणियों तक सीमित नहीं है, बल्कि अमेरिका और इटली के बीच विदेश नीति तथा सुरक्षा मामलों में उभरते मतभेदों को भी दर्शाता है। फिलहाल, दोनों पक्षों की ओर से कोई नरमी के संकेत नहीं मिले हैं, जिससे आने वाले दिनों में यह कूटनीतिक तनाव और बढ़ सकता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
पत्रकार के हाथों में युगांडा के ऐतिहासिक टोरो साम्राज्य की कमान, साल 1993 में बहाल हुई थी राजशाही
विवेक ओझा पूर्वी अफ्रीकी देश युगांडा के प्रसिद्ध टोरो साम्राज्य में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां एक पेशेवर पत्रकार को राजशाही का नेतृत्व सौंपा जा रहा है। देश में दशकों पहले समाप्त कर दी गई इस पारंपरिक व्यवस्था…
सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन का यमन में हवाई हमला, होदेइदाह के हूथी सैन्य ठिकाने बने निशाना
रियाद/सना : लाल सागर में सऊदी-संबंधित जहाजों पर हुए हमलों और समुद्री तनाव के बीच सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन के हूथी-नियंत्रित होदेइदाह प्रांत में सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। गठबंधन ने कहा कि कार्रवाई का…
खैबर पख्तूनख्वा के टैंक में आतंकी हमले में 14 सुरक्षाकर्मी समेत 15 की मौत, जवाबी कार्रवाई में 12 हमलावर ढेर
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले में एक संयुक्त पुलिस चेकपोस्ट पर हुए आतंकी हमले में 14 सुरक्षाकर्मियों समेत 15 लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तान सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस…
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का 74 वर्ष की उम्र में निधन
दोहा : कतर के पूर्व शासक और ‘फादर अमीर’ के नाम से प्रसिद्ध शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। कतर के अमीरी दीवान ने रविवार को उनके निधन की जानकारी दी। अमीरी दीवान ने बयान जारी कर कहा कि देश…
