ट्रंप के टैरिफ अटैक के बीच पीएम मोदी ने बुलाई अहम मीटिंग, ले सकते हैं कोई बड़ा फैसला
भारत और अमेरिका के बीच चल रहे टैरिफ विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम 6:30 बजे एक अहम बैठक बुलाई है. यह बैठक उनके 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर होगी, जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत सात…

भारत और अमेरिका के बीच चल रहे टैरिफ विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम 6:30 बजे एक अहम बैठक बुलाई है. यह बैठक उनके 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर होगी, जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत सात केंद्रीय मंत्री शामिल हो सकते हैं.
सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी इस बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए भारी-भरकम टैरिफ के असर का आकलन करेंगे. हाल ही में ट्रंप प्रशासन ने भारत से अमेरिका को निर्यात होने वाले सभी सामान पर 25 फीसदी आयात शुल्क लगाया है.
भारतीय निर्यात पर लगेगा झटका
इतना ही नहीं, रूस से तेल खरीद को लेकर अमेरिका ने 27 अगस्त से इस टैरिफ को दोगुना करके 50 प्रतिशत तक करने की योजना भी बनाई है. माना जा रहा है कि इस फैसले से भारतीय निर्यात को तगड़ा झटका लगेगा. खासतौर पर गहने, कपड़े और जूतों जैसे सेक्टर्स पर इसका सीधा असर पड़ सकता है. अनुमान है कि करीब 40 अरब डॉलर का भारतीय निर्यात इस कदम से प्रभावित होगा.
क्यों अहम ये बैठक?
यह बैठक ऐसे समय पर हो रही है जब भारत अपनी अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे दबाव से जूझ सकता है. दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी यह घटनाक्रम खासा अहम माना जा रहा है. बैठक की टाइमिंग इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि चीन के विदेश मंत्री वांग यी आज से भारत के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं.
अमेरिका का काट खोज रहा है भारत
साथ ही, विदेश मंत्री एस. जयशंकर कुछ दिनों में रूस की यात्रा पर रवाना होने वाले हैं. ऐसे में भारत एक ओर जहां अमेरिका के साथ व्यापारिक तनाव से निपटने की रणनीति बना रहा है, वहीं दूसरी तरफ बीजिंग और मास्को के साथ संबंधों को मजबूत करने की कोशिश भी कर रहा है.
एक्सपर्ट मानते हैं कि अगर अमेरिका टैरिफ को 50 प्रतिशत तक बढ़ा देता है तो भारत की निर्यात अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ेगा. कुल मिलाकर, पीएम मोदी की यह हाई-लेवल मीटिंग भारत की आर्थिक और रणनीतिक दिशा तय करने में बेहद अहम मानी जा रही है.
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
