द इंडियन व्यू

टोल बकाया होने पर अब नहीं मिलेगी एनओसी, फिटनेस प्रमाणपत्र और परमिट

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच) पर टोल शुल्क वसूली को सख़्त करने के लिए केंद्रीय मोटर वाहन (द्वितीय संशोधन) नियम, 2026 अधिसूचित किए हैं। इन बदलावों के बाद यदि किसी वाहन पर टोल शुल्क बकाया है, तो…

Ragwendra P Singh
January 20, 2026
2 min read
टोल बकाया होने पर अब नहीं मिलेगी एनओसी, फिटनेस प्रमाणपत्र और परमिट

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच) पर टोल शुल्क वसूली को सख़्त करने के लिए केंद्रीय मोटर वाहन (द्वितीय संशोधन) नियम, 2026 अधिसूचित किए हैं। इन बदलावों के बाद यदि किसी वाहन पर टोल शुल्क बकाया है, तो उस वाहन से जुड़े कामकाज रोक दिए जाएंगे।

 

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार यदि अब किसी वाहन पर टोल शुल्क बकाया है, तो उसका अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी नहीं होगा यानी वाहन का स्वामित्व किसी और को हस्तांतरित नहीं किया जा सकेगा और न ही वाहन को एक राज्य से दूसरे राज्य में ले जाया जा सकेगा। इसी तरह फिटनेस प्रमाणपत्र का नवीनीकरण भी तभी होगा जब टोल शुल्क का बकाया चुका दिया गया हो। वाणिज्यिक वाहनों को राष्ट्रीय परमिट लेने के लिए भी यह शर्त पूरी करनी होगी कि उनपर कोई टोल शुल्क बकाया न हो।

 

मंत्रालय ने बताया कि अब प्रपत्र 28 में भी बदलाव किया गया है। एनओसी के लिए आवेदन करते समय यह बताना अनिवार्य होगा कि वाहन पर कोई टोल शुल्क बकाया है या नहीं। यह प्रक्रिया अब ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से डिजिटल तरीके से भी की जा सकेगी।

 

मंत्रालय ने बताया कि इन बदलावों से टोल शुल्क वसूली और आसान होगी, ख़ासकर तब जब भविष्य में बहु-लेन मुक्त प्रवाह प्रणाली लागू होगी, जिसमें बिना रुके टोल शुल्क वसूली की जाएगी। जुलाई 2025 में इन नियमों का मसौदा जारी कर जनता से सुझाव मांगे गए थे। सभी सुझावों पर विचार करने के बाद अब इन्हें अंतिम रूप देकर लागू कर दिया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…