द इंडियन व्यू

टैरिफ वार के बीच अमेरिका को राजनाथ का सीधा संदेश, जानें क्या कहा?

केंद्री रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर टैरिफ वार के बीच अमेरिका को सीधा संदेश दिया है. दरअसल एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे राजनाथ सिंह ने कहा है कि अमेरिका का नाम न लेते हुए कहा कि भारत किसी को भी अपना शत्रु नहीं…

Ragwendra P Singh
August 30, 2025
2 min read
टैरिफ वार के बीच अमेरिका को राजनाथ का सीधा संदेश, जानें क्या कहा?

केंद्री रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर टैरिफ वार के बीच अमेरिका को सीधा संदेश दिया है. दरअसल एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे राजनाथ सिंह ने कहा है कि अमेरिका का नाम न लेते हुए कहा कि भारत किसी को भी अपना शत्रु नहीं मानता है. उन्होंने दुनिया युद्ध जैसे हालातों से गुजर रही है. कहीं सच में जंग हो रही है तो कहीं जंग जैसे हालात बने हुए हैं. उन्होंने कहा कोई भी स्थायी दुश्मन या दोस्त नहीं होता है. बल्कि अपने हितों को ध्यान में रखते हुए फैसले लिए जाते हैं.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वैश्विक स्तर पर हो रही राजनीतिक और आर्थिक उथल-पुथल पर भारत का साफ और आत्मविश्वास से भरा दृष्टिकोण भी रखा. उन्होंने कहा कि दुनिया में कहीं ट्रेड वॉर और टैरिफ संघर्ष देखने को मिल रहे हैं. उन्होंने इशारों में अमेरिका को भी संदेश दिया. राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत किसी के दबाव में आना वाला नहीं है. ये नया भारत है और ये अपना भला और बुरा दोनों अच्छे से जानता है.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से दिखाया पराक्रम
रक्षा मंत्री ने हाल ही में भारतीय सेनाओं की ओर से अंजाम दिए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जिस तरह भारतीय सेना ने सैन्य शक्ति और तैयारियों से इस मिशन को अंजाम दिया है उसे पूरी दुनिया ने देखा है. पाकिस्तान में बैठे आतंकियों की कमर तोड़ने वाले इस ऑपरेशन ने साबित कर दिया है कि भारत न तो किसी के आगे झुका है और न कभी झुकेगा. बल्कि हमारी ओर आंख उठाकर देखने वाले को मिट्टी में मिला देगा.

‘आत्मनिर्भर भारत’ पर जोर
डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में किसी भी राष्ट्र की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था की रीढ़ उसकी आत्मनिर्भरता ही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि भारत रक्षा क्षेत्र में बाहरी निर्भरता से मुक्त हो. मौजूदा समय में जो वैश्विक जियो-पॉलिटिक्स बन रही है, उसमें आत्मनिर्भरता विकल्प नहीं, आवश्यकता बन गई है.

उन्होंने पश्चिमी देशों की ओर इशारा करते हुए कहा कि पहले जो देश मुक्त व्यापार की बात करते थे, वे अब संरक्षणवाद (protectionism) की ओर बढ़ रहे हैं. ऐसे में भारत को अपनी रणनीतिक क्षमता खुद विकसित करनी होगी.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…