द इंडियन व्यू

टेस्ट में सबसे कम गेंदों में 3000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने बेन डकेट

बेन डकेट टेस्ट में सबसे कम गेंदों में 3000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को इस मामले में पीछे छोड़ा है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए चौथे…

Ragwendra P Singh
December 27, 2025
2 min read
टेस्ट में सबसे कम गेंदों में 3000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने बेन डकेट

बेन डकेट टेस्ट में सबसे कम गेंदों में 3000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को इस मामले में पीछे छोड़ा है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए चौथे टेस्ट के दूसरे दिन डकेट ने यह कारनामा किया।

पहली पारी में 2 रन बनाकर आउट होने वाले बेन डकेट ने दूसरी पारी में सधी हुई बल्लेबाजी की। वे बड़ा स्कोर तो नहीं बना पाए लेकिन उन्होंने 34 रन बनाकर टेस्ट में अपने 3000 रन पूरे किए और गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

टेस्ट में सबसे कम गेंदों में 300 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड हाल ही में हैरी ब्रुक ने अपने नाम किया है। उन्होंने चौथे टेस्ट की पहली पारी में 41 रन बनाकर यह कीर्तिमान स्थापित किया है। अब उनके नीचे इस सूची में दूसरे नंबर पर उनके हमवतन खिलाड़ी बेन डकेट का नाम आ गया है।

बेन डकेट ने टेस्ट में अपने 3000 रन 3474 गेंदों में पूरे किए हैं, वहीं हैरी ब्रुक ने बीते दिन यह उपबल्धि 3468 गेंदों में हासिल की थी। अगर डकेट 7 गेंद पहले अपने 3000 टेस्ट रन पूरे कर लेते, तो वह आसानी से ब्रूक का रिकॉर्ड तोड़ सकते थे। ऐसा हो नहीं सका और वह बड़े कीर्तिमान से चूक गए।

© AFP

डकेट भले ही ब्रुक का रिकॉर्ड तोड़ने और सबसे कम गेंदों में 3000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज ना बने हों, लेकिन ब्रुक और डकेट ने लंबे समय तक सबसे कम गेंदों में 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड रखने वाले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट को एक झटके में पहले से तीसरे स्थान पर ला दिया है।

सबसे कम गेंदों में 3000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर चौथे और भारत के ऋषभ पंत पांचवें स्थान पर हैं।

3000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची

हैरी ब्रुक : 3468 गेंद (इंग्लैंड)

बेन डकेट : 3474 गेंद (इंग्लैंड)

एडम गिलकिस्ट : 3610 गेंद (ऑस्ट्रेलिया)

डेविड वॉर्नर : 4047 गेंद (ऑस्ट्रेलिया)

ऋषभ पंत : 4095 गेंद (भारत)

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।