द इंडियन व्यू

टेस्ट डेब्यू पर जडेजा की सारांश को खास सलाह, बोले- बिल्कुल दबाव मत लेना

अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने रविवार को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले सारांश जैन को भारत के लिए खेलने का दबाव नहीं लेने और अपने पहले मैच को एक और प्रथम श्रेणी मुकाबले की तरह खेलने की सलाह दी। स्पिन गेंदबाजी…

Ragwendra P Singh
August 23, 2026
2 min read
टेस्ट डेब्यू पर जडेजा की सारांश को खास सलाह, बोले- बिल्कुल दबाव मत लेना

अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने रविवार को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले सारांश जैन को भारत के लिए खेलने का दबाव नहीं लेने और अपने पहले मैच को एक और प्रथम श्रेणी मुकाबले की तरह खेलने की सलाह दी।

स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर सारांश ने श्रीलंका के खिलाफ यहां दूसरे टेस्ट में पदार्पण किया। वह भारत की ओर से टेस्ट खेलने वाले 320वें खिलाड़ी बने। बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में जडेजा ने सारांश से कहा, ‘‘टेस्ट कैप नंबर 320, सारांश, बहुत अच्छा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘घरेलू क्रिकेट में आपने इतने वर्षों तक जो मेहनत की है और लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, चाहे वह भारत ए हो या रणजी ट्रॉफी, यह आपके जीवन का बहुत महत्वपूर्ण अवसर है।’’

जडेजा ने कहा, ‘‘एक क्रिकेटर के तौर पर हर किसी का सपना भारत का प्रतिनिधित्व करना और टेस्ट खिलाड़ी बनना होता है। इस पल का आनंद उठाइए। बिल्कुल दबाव मत लीजिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह आपने इतने घरेलू मुकाबलों में प्रदर्शन किया है, उसी तरह खेलिए जैसे एक और प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे हों। आपके साथ बाकी 14 खिलाड़ी हैं जो आपका समर्थन करेंगे। दबाव लेने के बजाय इस पल का आनंद उठाइए।’’

@BCCI

कुलदीप यादव की जगह अंतिम एकादश में शामिल किए गए मध्य प्रदेश के सारांश ने कहा कि जडेजा से टेस्ट कैप मिलना उनके लिए खास है क्योंकि वह भी हरफनमौला खिलाड़ी हैं। सारांश ने कहा, ‘‘सबसे पहले मैं भगवान और उसके बाद अपने परिवार का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मेरे पिता मेरे सबसे करीबी व्यक्ति हैं इसलिए सबसे पहले मैं उन्हें बताऊंगा (टेस्ट पदार्पण के बारे में)। मैंने उनकी वजह से क्रिकेट खेलना शुरू किया और आगे भी उनके लिए खेलता रहूंगा।’’

https://twitter.com/BCCI/status/2091379755593646479

उन्होंने कहा, ‘‘जड्डू (जडेजा) भाई दिग्गज हैं और अगर मुझे उनसे कैप मिल रही है तो इससे मुझे निश्चित तौर पर फायदा होगा। मैं बहुत खुश हूं। मैं चाहता था कि मुझे किसी ऐसे हरफनमौला खिलाड़ी से कैप मिले जो मुझे प्रेरित कर सके। मैं खुद भी हरफनमौला हूं और अपने सपने को पूरा करने की कोशिश करूंगा।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।