द इंडियन व्यू

टीम इंडिया से 3 साल बाहर, अब इंग्लैंड में चहल का जलवा, 7 मैचों में 15 विकेट

टीम इंडिया से बाहर चल रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इस समय इंग्लैंड में डोमेस्टिक क्रिकेट खेल रहे हैं। आईपीएल 2026 के बाद वे पिछले महीने मैदान पर उतरे थे और उन्होंने अब तक 7 मुकाबले लिस्ट ए क्रिकेट के खेल लिए हैं और…

Ragwendra P Singh
August 10, 2026
2 min read

टीम इंडिया से बाहर चल रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इस समय इंग्लैंड में डोमेस्टिक क्रिकेट खेल रहे हैं। आईपीएल 2026 के बाद वे पिछले महीने मैदान पर उतरे थे और उन्होंने अब तक 7 मुकाबले लिस्ट ए क्रिकेट के खेल लिए हैं और उनमें से हर एक मैच में कम से कम एक सफलता उन्होंने चटकाई है।

7 मैचों में 15 विकेट युजवेंद्र चहल ने अब तक अपने नाम कर लिए हैं। इंग्लैंड में इस समय वनडे कप खेला जा रहा है। इसी लिस्ट ए टूर्नामेंट में चहल नोर्थेम्पटनशायर के लिए खेल रहे हैं, जहां उनका प्रदर्शन कमाल का रहा है।

भारतीय टीम में वापसी की राह तक रहे युजवेंद्र चहल कुछ समय तक अलग-अलग कारणों से खेल पर उतना ध्यान नहीं दे रहे थे। यहां तक कि शराब की लत भी उन्हें लग गई थी, लेकिन एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वे अब शराब नहीं पीते हैं।

पूरा फोकस अब वे क्रिकेट पर कर रहे हैं और यही वजह है कि उन्होंने इंग्लैंड में प्रोफेशनल क्रिकेट खेलकर खुद को और मजबूत करने का फैसला किया है। पारिवारिक वजह भी उनकी खराब फॉर्म और क्रिकेट से दूरी की वजह थी, लेकिन अब कुछ चीजें सुलझ गई हैं।

अगस्त 2023 में युजवेंद्र चहल ने आखिरी इंटरनेशनल मैच टीम इंडिया के लिए खेला था। तीन साल से वे टीम से बाहर हैं। 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में वे टीम का हिस्सा जरूर थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था।

इसके बाद शायद ही उन्हें टीम इंडिया से बुलावा आया। इस दौरान उनकी फॉर्म भी बहुत अच्छी नहीं रही। आईपीएल भी औसत ही गए, लेकिन अब शायद फिर से वह टीम इंडिया में वापसी की दावेदारी पेश कर रहे हैं। हो सकता है कि उनका फोकस वर्ल्ड कप 2027 पर हो।

युजवेंद्र चहल ने इंग्लैंड में लिस्ट ए मैचों में हिस्सा लेते हुए। पहले दोनों मैचों में 2-2 विकेट निकाले थे, जबकि तीसरे और चौथे मैच में उनको एक-एक विकेट मिला था और फिर इसके बाद 4 विकेट एक मैच में उन्होंने चटकाए।

छठे मैच में 2 और सातवें मैच में 3 सफलताएं उन्होंने अपनी टीम को दिलाईं। हालांकि, टीम ने 7 मैचों में से सिर्फ 3 ही मैच जीते, जबकि 4 मैचों टीम को हार मिली। खाते में 12 पॉइंट हैं और टीम ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।