द इंडियन व्यू

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जेपी नड्डा ने की बिहार के सांसदों के साथ बैठक

नई दिल्ली : टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बिहार के सांसदों के साथबैठक की। संसद भवन एनेक्सी में आयोजित बैठक में बिहार के कई केंद्रीय मंत्री और सांसद मौजूद थे। सभी दलों…

Ragwendra P Singh
December 4, 2025
2 min read
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जेपी नड्डा ने की बिहार के सांसदों के साथ बैठक

नई दिल्ली : टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बिहार के सांसदों के साथबैठक की। संसद भवन एनेक्सी में आयोजित बैठक में बिहार के कई केंद्रीय मंत्री और सांसद मौजूद थे। सभी दलों के सांसदों ने मिलकर टीबी को खत्म करने का संकल्प दोहराया। यह बैठक टीबी-मुक्त भारत अभियान को तेज करने के लिए की गई। इससे पहले जे पी नड्डा ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के सांसदों के साथ बैठकें कर चुके हैं।बैठक में जेपी नड्डा ने कहा कि भारत में टीबी के मामलों में 2015 से 2024 के बीच 21 प्रतिशत की कमी आई है, जो वैश्विक औसत से लगभग दोगुनी है।टीबी के इलाज की सफलता दर 90 प्रतिशत है, जो दुनिया के औसत से ज्यादा है।बिहार ने टीबी की पहचान, जांच और मरीजों की सहायता में अच्छा काम किया है।जेपी नड्डा ने सांसदों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में टीबी के बारे में जागरूकता बढ़ाएं और भेदभाव कम करें। ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच करवाएं, जिलों और ब्लॉकों में टीबी सेवाओं की निगरानी मजबूत करें। टीबी मरीजों की मदद के लिए नि-क्षय मित्र जैसे प्रयास बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि टीबी -मुक्त भारत सिर्फ सरकारी योजना नहीं, बल्कि जनता का आंदोलन है। बिहार के सांसदों ने वादा किया कि वे अपने क्षेत्र में टीबी के खिलाफ अभियान और मजबूत करेंगे।इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब एआई आधारित जांच, ज्यादा स्क्रीनिंग और मरीजों को बेहतर सहायता देने जैसी नई तकनीकों और योजनाओं का इस्तेमाल हो रहा है।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…