द इंडियन व्यू

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित

नई दिल्ली : तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सदस्य कल्याण बनर्जी को बुधवार को संसद के मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया। उन पर असंसदीय भाषा के प्रयोग और महिला सांसदों पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा…

Ragwendra P Singh
July 22, 2026
2 min read
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित

नई दिल्ली : तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सदस्य कल्याण बनर्जी को बुधवार को संसद के मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया। उन पर असंसदीय भाषा के प्रयोग और महिला सांसदों पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा है। कल्याण बनर्जी के खिलाफ प्रस्ताव पारित होने के बाद लोकसभा की कार्यवाही अगले दिन तक के लिए स्थगित कर दी गई।

 

लोकसभा में दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद दोपहर दो बजे दोबारा कार्यवाही शुरु हुई। इस दौरान पीठासीन अधिकारी कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने महिला सदस्यों की ओर से अध्यक्ष ओम बिरला को मिली लिखित शिकायत की सदन को जानकारी दी। इसके बाद संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल की ओर से पेश किए गये प्रस्ताव को सदन ने शोर-शराबे के बीच ध्वनिमत से स्वीकार कर लिया।

 

पीठासीन अधिकारी तेन्नटी ने कहा कि कल्याण बनर्जी ने असंसदीय भाषा का प्रयोग किया है। उनके खिलाफ अध्यक्ष ओम बिरला को लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। यह सदन की गरिमा के खिलाफ है और आपत्तिजनक है और अध्यक्ष का मानना है कि उनपर कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि उन्होंने महिला सदस्यों के खिलाफ न केवल अभद्र टिप्पणी की बल्कि दुर्व्यवहार किया है। इसलिए उन्हें सत्र की शेष अवधि के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित कर देना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…