द इंडियन व्यू

टी20 विश्व कप: इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें सप्ताहांत में भारत से होंगी रवाना

नई दिल्ली : टी20 विश्व कप से बाहर हो चुकी इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीमें पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के कारण प्रभावित हवाई सेवाओं के बीच इस सप्ताहांत भारत से रवाना होंगी। इनके लिए…

Ragwendra P Singh
March 7, 2026
2 min read
टी20 विश्व कप: इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें सप्ताहांत में भारत से होंगी रवाना

नई दिल्ली : टी20 विश्व कप से बाहर हो चुकी इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीमें पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के कारण प्रभावित हवाई सेवाओं के बीच इस सप्ताहांत भारत से रवाना होंगी। इनके लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने विशेष चार्टर्ड उड़ानों की व्यवस्था की है।

 

रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड की टीम शनिवार शाम मुंबई से लंदन के लिए रवाना होने की संभावना है।

 

वहीं दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें कोलकाता से एक साथ उड़ान भरेंगी। इनकी फ्लाइट पहले जोहान्सबर्ग में रुकेगी, जिसके बाद वेस्टइंडीज की टीम एंटीगुआ के लिए रवाना होगी। हालांकि दोनों टीमों के प्रस्थान का अंतिम समय अभी तय होना बाकी है, लेकिन संभावना है कि वे रविवार को भारत से निकलेंगी।

 

सेमीफाइनल में हार के बाद दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें फिलहाल कोलकाता में ही रुकी हुई हैं।

 

दक्षिण अफ्रीका को 4 मार्च को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, जबकि वेस्टइंडीज की टीम 1 मार्च को सुपर-8 चरण में भारत से पांच विकेट से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।

 

हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध के कारण टीमों की वापसी में देरी हो रही है। यह स्थिति पश्चिम एशिया में चल रहे इज़राइल-ईरान संघर्ष के चलते पैदा हुई सुरक्षा चिंताओं की वजह से बनी है।

 

इस बीच वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डेरेन सैमी ने भी भारत से देरी से रवाना होने पर निराशा जताई।

 

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चार शब्दों में अपनी भावना व्यक्त करते हुए लिखा, “I just wanna go home”.

 

दूसरी ओर, भारत रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने खिताब का बचाव करेगा। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में खेला जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…