द इंडियन व्यू

टी20 विश्व कप अभ्यास मैचों के लिए इंडिया-ए टीम घोषित, आयुष बडोनी कप्तान; तिलक वर्मा की वापसी

नई दिल्ली : आगामी टी20 विश्व कप से पहले होने वाले अभ्यास मुकाबलों के लिए इंडिया-ए टीम की घोषणा कर दी गई है। आयुष बडोनी को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि तिलक वर्मा चोट से उबरने के बाद टीम में लौटे हैं। इंडिया-ए टीम…

Ragwendra P Singh
February 2, 2026
2 min read
टी20 विश्व कप अभ्यास मैचों के लिए इंडिया-ए टीम घोषित, आयुष बडोनी कप्तान; तिलक वर्मा की वापसी

नई दिल्ली : आगामी टी20 विश्व कप से पहले होने वाले अभ्यास मुकाबलों के लिए इंडिया-ए टीम की घोषणा कर दी गई है। आयुष बडोनी को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि तिलक वर्मा चोट से उबरने के बाद टीम में लौटे हैं।

 

इंडिया-ए टीम पहला अभ्यास मैच सोमवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में अमेरिका (यूएसए) के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम शुक्रवार को बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में नामीबिया से भिड़ेगी।

 

पेट से जुड़ी समस्या के कारण सर्जरी कराने वाले तिलक वर्मा को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने खेलने की अनुमति दे दी है। वह अमेरिका के खिलाफ अभ्यास मैच में खेलेंगे और उसके बाद सीनियर टीम से जुड़ जाएंगे।

 

15 सदस्यीय इंडिया-ए टीम में कई आईपीएल खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिनमें नमन धीर, विप्रज निगम और मयंक यादव प्रमुख हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ समाप्त टी20 सीरीज से बाहर रहे वॉशिंगटन सुंदर को एक बार फिर टीम में जगह नहीं मिली है। वह अभी चोट से उबर रहे हैं और जल्द ही फिटनेस टेस्ट से गुजरने की उम्मीद है।

 

इस बीच, रियान पराग कंधे की चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं।

 

इंडिया-ए टीम (अभ्यास मैच):

 

आयुष बडोनी (कप्तान), नमन धीर, आशुतोष शर्मा, प्रियंश आर्य, एन. जगदीशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रियान पराग, मानव सुथार, अशोक शर्मा, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), गुरजपनीत सिंह, विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, खलील अहमद, मयंक यादव।

-------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…