टी20 वर्ल्ड कप: अफगानिस्तान के लिए झटका, नवीन उल हक चोट के कारण बाहर
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में अब महज कुछ ही दिनों का समय रह गया है, ऐसे में अफगानिस्तान के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। टीम के तेज गेंदबाज नवीन उल हक चोट के चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैच की टी20 सीरीज के…

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में अब महज कुछ ही दिनों का समय रह गया है, ऐसे में अफगानिस्तान के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है।
टीम के तेज गेंदबाज नवीन उल हक चोट के चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैच की टी20 सीरीज के साथ-साथ टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए हैं।
जी हां, रिपोर्ट के अनुसार नवीन उल हक की चोट का तो अभी पता नहीं चला है, मगर यह पता चला है कि इस महीने के अंत में उनकी सर्जरी होनी है। अफगानिस्तान से अधिकारिक तौर पर अभी तक नवीन उल हक के टूर्नामेंट से बाहर होने पर और उनके रिप्लेसमेंट पर कोई बयान नहीं आया है।
बता दें, अफगानिस्तान के टी-20 वर्ल्ड कप के लिए रिजर्व खिलाड़ियों में मिस्ट्री स्पिनर एएम गजनफर, बल्लेबाज एजाज अहमदजई और सीमर जिया उर रहमान शरीफी को शामिल किया था। जिया उर रहमान को नवीन उल की जगह वर्ल्ड कप स्क्वॉड में मौका मिलने के चांस अधिक है।

नवीन उल हक ने 2024 में अफगानिस्तान के लिए आखिरी मैच खेला था। उसके बाद, उन्होंने 2025 में एसए20 और फिर यूएसए में मेजर लीग क्रिकेट में हिस्सा लिया, लेकिन कंधे की चोट के कारण एशिया कप 2025 से बाहर हो गए थे।
उन्होंने पिछले साल आईएलटी20 में वापसी की और एमआई एमिरेट्स के लिए खेला, जो उनके आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच थे। अब एक बार फिर बड़े टूर्नामेंट से नवीन उल हक का बाहर होना अफगानिस्तान के लिए तगड़ा झटका है।
अफगानिस्तान टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड- राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, अब्दुल्ला अहमदजई, सेदिकुल्लाह अटल, फजलहक फारूकी, रहमानुल्लाह गुरबाज, नवीन उल हक, मोहम्मद इशाक, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान
रिजर्व: एएम गजनफर, इजाज अहमदजई और जिया उर रहमान शरीफी
सम्बंधित ख़बरें
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
