टी20 में वॉर्नर का धमाका, शतकों में विराट कोहली को छोड़ा पीछे
ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने टी20 में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने वाइट बॉल क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली को टी20 शतकों के मामले में पछाड़ दिया है। बिग बैश लीग में सिडनी थंडर्स से…

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने टी20 में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने वाइट बॉल क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली को टी20 शतकों के मामले में पछाड़ दिया है।
बिग बैश लीग में सिडनी थंडर्स से खेलते हुए वॉर्नर ने सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ 110 रन की जबरदस्त पारी खेली। विकेटों की पतझड़ के बीच उन्होंने न सिर्फ एक छोर संभाले रखा बल्कि रनों की रफ्तार भी बढ़ाते रहे।
उनकी इस पारी से थंडर्स ने 20 ओवरों में 6 विकेट पर 189 रन का स्कोर खड़ा किया। टी20 में डेविड वॉर्नर का ये 10वां शतक था। इस तरह उन्होंने इस फॉर्मेट में अब तक सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में किंग कोहली को पछाड़कर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।
टी20 में सबसे ज्यादा शतक की बात करें तो ये रिकॉर्ड यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने 22 टी20 शतक जड़े हैं। दूसरे नंबर पर मौजूद पाकिस्तान के बाबर आजम काफी दूर हैं। आजम के नाम टी20 में 11 शतक हैं। डेविड वॉर्नर के 10 और विराट कोहली के 9 शतक हैं।

डेविड वॉर्नर के नाम अब बीबीएल में तीन शतक हो चुके हैं। वह लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में अब बेन मैकडेरमट और स्टीव स्मिथ के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं।
वॉर्नर का जड़ा शतक बीबीएल के इस सीजन में बल्लेबाजों द्वारा लगाया गया आठवां शतक है। इससे पहले बीबीएल के किसी एक सीजन में 8 शतक नहीं लगे थे। टी20 में अगर विराट कोहली और डेविड वॉर्नर की तुलना करें तो दोनों के रिकॉर्ड बहुत ही जबरदस्त हैं।
कोहली ने 414 टी20 मैचों में 41.92 की औसत से 13,543 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 134.67 का है। कोहली ने टी20 में 9 शतक और 105 अर्धशतक जड़े हैं। दूसरी तरफ वॉर्नर ने 431 टी20 मैचों में 36.82 की औसत से 13918 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 140.45 है। टी20 में वॉर्नर के नाम 10 शतक और 115 अर्धशतक हैं।
टी20 में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
क्रिस गेल- 22 शतक
बाबर आजम- 11 शतक
डेविड वॉर्नर- 10 शतक
विराट कोहली- 9 शतक
रिली रोसू- 9 शतक
सम्बंधित ख़बरें
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
