द इंडियन व्यू

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर बीसीसीआई ने टीम इंडिया को दी 131 करोड़ इनामी राशि

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड इनामी राशि का ऐलान किया है। यह राशि बीसीसीआई द्वारा किसी भी टी-20 विश्व कप जीत पर…

Ragwendra P Singh
March 10, 2026
2 min read
टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर बीसीसीआई ने टीम इंडिया को दी 131 करोड़ इनामी राशि

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड इनामी राशि का ऐलान किया है। यह राशि बीसीसीआई द्वारा किसी भी टी-20 विश्व कप जीत पर दी गई अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि है।

 

इससे पहले जब भारतीय टीम ने 2024 में बारबाडोस में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप जीता था, तब बीसीसीआई ने 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा की थी। इस बार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए खिताब को सफलतापूर्वक डिफेंड किया, जिसके बाद बोर्ड ने और बड़ी राशि देने का फैसला किया।

 

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि भारतीय टीम को आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन और खिताबी जीत के लिए 131 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।

 

इस जीत के साथ भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार टी-20 विश्व कप का खिताब जीतने का कारनामा किया और टूर्नामेंट के इतिहास में ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई। साथ ही भारत तीन बार टी-20 विश्व कप जीतने वाली भी पहली टीम बन गई है, जिससे सीमित ओवरों के इस प्रारूप में उसकी मजबूत स्थिति और भी पुख्ता हो गई है।

 

बीसीसीआई ने खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन की कामना की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…