झूठा नेरेटिव बनाने की कोशिश कर रहे हैं राहुल गांधी: भाजपा
नई दिल्ली : कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी के चुनाव आयोग को लेकर दिए गए बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पलटवार करते हुए इसे झूठा नेरेटिव करार दिया है। भाजपा ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने…

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी के चुनाव आयोग को लेकर दिए गए बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पलटवार करते हुए इसे झूठा नेरेटिव करार दिया है। भाजपा ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तैयारी करके बहुत बड़ा झूठ बोला है।
शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि बहुत दिनों से हमारे देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक एटम बम की बात कर रहे थे। ये तो जिस पेड़ पर बैठे थे, उसी को कुल्हाड़ी से काटने का काम कर रहे थे। कांग्रेस के युवराज और नेता प्रतिपक्ष की भाषा का जो अहंकार था, वो चुनाव आयोग के कर्मचारियों के लिए था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो झूठा नेरेटिव बनाने की कोशिश की है, वो उन्हीं के तथ्यों से पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि क्या देश की संवैधानिक संस्थाओं के कर्मचारियों के लिए ऐसी भाषा नेता प्रतिपक्ष को शोभा देती है। देश की सेना के गौरव पर सवाल उठाने वाले भी राहुल गांधी ही हैं। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर कांग्रेस के नेता कोर्ट को भी ऊंचा-नीचा बोलने से नहीं चूकते।
यादव ने कहा कि राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र में 1 करोड़ वोट बढ़े। भारतीय चुनाव आयोग की वेबसाइट पर है कि 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा में 9,71,41, 289 वोटर थे और लोकसभा के समय 9,30,61,760 वोटर थे। लोकसभा और विधानसभा के बीच 40 लाख वोट बढ़े, जबकि राहुल गांधी एक करोड़ बता रहे हैं, तो 60 प्रतिशत का मार्जिन हुआ। क्या आगे से वो कुछ भी बोलेंगे, तो क्या उसे 60 प्रतिशत माइनस करके समझा जाए।
केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि इस देश की आर्मी, चुनाव आयोग, संसद ये सब ऐसी संस्थाएं हैं, जो स्वायत्त और स्वाधीन होकर काम करती हैं।
हम सब इसके द्वारा पूरी तरह नियंत्रित है। इसलिए कोई स्वतंत्र संस्था जब किसी भी राजनीतिक प्रोसेस को फॉलो करती है, तो उसे हम सभी को मानना चाहिए। क्योंकि, इन सभी संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा देश के संविधान ने दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
