झूठ की राजनीति में डूबे भगवंत मान की बाढ़ राहत पर गुमराह करने की कोशिश बेनकाब : चुग
नई दिल्ली :भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव तरुण चुग ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय से दी जा रही बाढ़ राहत सहायता पर झूठ फैलाकर पंजाब की जनता को गुमराह करने की कोशिश…

नई दिल्ली :भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव तरुण चुग ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय से दी जा रही बाढ़ राहत सहायता पर झूठ फैलाकर पंजाब की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 900 करोड़ से अधिक की केंद्रीय सहायता पहले ही जारी की जा चुकी है, लेकिन भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल की छत्रछाया में खड़े होकर पंजाब के लोगों के साथ धोखा कर रहे हैं।चुग ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि मान अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए तथ्यहीन आरोपों का सहारा ले रहे हैं।चुग ने कहा कि भगवंत मान को अपनी कॉमेडी का शो बंद कर देना चाहिए और पंजाब के विश्वास से खिलवाड़ करना छोड़ देना चाहिए। मोदी सरकार ने हर मोर्चे पर पंजाब की मदद की है, लेकिन केजरीवाल के इशारों पर चल रही मान सरकार केंद्र की सहायता का श्रेय अपने नाम करने में जुटी हुई है। चुग ने कहा कि यह सरकार न केवल अक्षम है बल्कि केंद्र के साथ अनावश्यक टकराव पैदा कर पंजाब का नुकसान कर रही है।चुग ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोग प्रधानमंत्री के नाम से चल रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। सच यह है कि केंद्र की समयबद्ध सहायता ने हजारों परिवारों को राहत दी है, लेकिन मान–केजरीवाल सरकार इसका श्रेय अपने नाम करने के लिए झूठ का सहारा ले रही है, जबकि पंजाब की अर्थव्यवस्था बदहाली की कगार पर है।चुग ने कहा कि केजरीवाल–भगवंत मान सरकार की हर मोर्चे पर विफलता इस बात का स्पष्ट संकेत है कि पंजाब प्रशासनिक अराजकता और आर्थिक अंधकार के दौर में फंस चुका है। पंजाब की जनता सब देख रही है और यह सरकार अब अपने झूठे प्रचार से किसी को बेवकूफ नहीं बना पाएगी।---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
