द इंडियन व्यू

ज्वेरेव ने दिखाया दम, डारडेरी को हराकर अंतिम-8 में बनाई जगह

शीर्ष वरीयता प्राप्त जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने इटली के लुसियानो डारडेरी को सीधे सेटों में हराकर यूएस ओपन 2026 के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। ज्वेरेव ने सोमवार को खेले गए मुकाबले में डारडेरी को 6-2, 6-2, 7-6(7-3)…

Ragwendra P Singh
September 8, 2026
2 min read
ज्वेरेव ने दिखाया दम, डारडेरी को हराकर अंतिम-8 में बनाई जगह

शीर्ष वरीयता प्राप्त जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने इटली के लुसियानो डारडेरी को सीधे सेटों में हराकर यूएस ओपन 2026 के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। ज्वेरेव ने सोमवार को खेले गए मुकाबले में डारडेरी को 6-2, 6-2, 7-6(7-3) से शिकस्त दी।

लगातार चौथी रात मुकाबला खेलने उतरे 29 वर्षीय ज्वेरेव ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। इस टूर्नामेंट में इससे पहले वह दो मुकाबले पांच सेट तक खेल चुके थे, लेकिन डारडेरी के खिलाफ उन्होंने मुकाबले को लंबा खिंचने नहीं दिया।

ज्वेरेव ने पहले सेट में अपनी सर्विस पर दबाव के बावजूद शानदार नियंत्रण बनाए रखा और सेट 6-2 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में 21वीं वरीयता प्राप्त डारडेरी की एक गलत ड्रॉप शॉट ने ज्वेरेव को दूसरी बार ब्रेक का मौका दिया, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। ज्वेरेव ने 4-0 की बढ़त हासिल करने के बाद दूसरा सेट भी 6-2 से जीत लिया।

साभार : गूगल

तीसरे सेट में डारडेरी ने वापसी की कोशिश की। उनकी तेज पहली सर्विस और ड्रॉप शॉट ने ज्वेरेव को काफी परेशान किया और मुकाबला टाई-ब्रेक तक पहुंचा। हालांकि ज्वेरेव ने दबाव में धैर्य बनाए रखते हुए टाई-ब्रेक 7-3 से जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ज्वेरेव इस साल चारों ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले एकमात्र पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उनका सामना नीदरलैंड्स के बोटिक वान डे जैंडशुल्प से होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।