द इंडियन व्यू

ज्वेरेव ने जैंडशुल्प को रौंदा, यूएस ओपन सेमीफाइनल में खाचानोव से भिड़ंत

यूएस ओपन 2026 में अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बोटिक वैन डे जैंडशुल्प को 6-2, 7-5, 6-1 से हराकर एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अपने शुरुआती 2 मैचों को पांच-पांच सेट तक खींचने वाले ज्वेरेव…

Ragwendra P Singh
September 10, 2026
2 min read
ज्वेरेव ने जैंडशुल्प को रौंदा, यूएस ओपन सेमीफाइनल में खाचानोव से भिड़ंत

यूएस ओपन 2026 में अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बोटिक वैन डे जैंडशुल्प को 6-2, 7-5, 6-1 से हराकर एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अपने शुरुआती 2 मैचों को पांच-पांच सेट तक खींचने वाले ज्वेरेव ने लय पकड़ ली है और लगातार तीन मैच सीधे सेटों में जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

ज्वेरेव ने शुरुआती सेट में दो बार सर्विस तोड़ी और डचमैन बोटिक को कभी भी सेटल नहीं होने दिया। दूसरे सेट में थोड़ी देर के लिए मुकाबले की झलक मिली। जैंडशुल्प ने 5-4 से आगे रहते हुए एक सेट पॉइंट हासिल किया, लेकिन ज्वेरेव के मजबूत रहने के कारण वह इसे कन्वर्ट नहीं कर पाए।

इसके बाद जर्मन खिलाड़ी ने अगले गेम में सर्विस करने से पहले ब्रेक लिया, जिससे उनके विरोधी की वापसी की उम्मीदें खत्म हो गईं। जर्मन खिलाड़ी ने अपने सामने आए दोनों ब्रेक पॉइंट बचाए और आठ एस के साथ मैच खत्म किया।

Getty Images

इस जीत के साथ ही 2026 में ज्वेरेव सभी चार मेजर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले और अकेले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। ज्वेरेव ने इस साल का फ्रेंच ओपन जीता है, विंबलडन में उपविजेता रहे। ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में उन्हें कार्लोस अल्काराज से हार का सामना करना पड़ा था।

जानिक सिनर की गैरमौजूदगी और कार्लोस अल्काराज के क्वार्टर फाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद ज्वेरेव के पास अपना पहला यूएस ओपन खिताब और साल का दूसरा खिताब जीतने का मौका है। यूएस ओपन 2026 के सेमीफाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव का मुकाबला कैरेन खाचानोव के साथ होगा।

रूस के करेन खाचानोव का क्वार्टर फाइनल मुकाबला बेल्जियम के अलेक्जेंडर ब्लॉक्स के साथ हुआ। ब्लॉक्स मुकाबले में 6-2, 7-5, 3-2 से पीछे चल रहे थे। इंजरी की वजह से उन्हें मुकाबले से बाहर होना पड़ा और खाचानोव ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। खाचानोव का सेमीफाइनल तक का सफर शानदार रहा है। वह फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे और लर्नर टिएन को बाहर कर चुके हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।