समाचार पोर्टल

डेविडोविच फोकिना का बड़ा उलटफेर, ज्वेरेव को हराकर शंघाई मास्टर्स के फाइनल में

स्पेन के अलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना ने शनिवार को बड़ा उलटफेर करते हुए शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट सेमीफाइनल में विश्व के नंबर दो खिलाड़ी जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया। डेविडोविच फोकिना ने दो घंटे छह मिनट तक…

Ragwendra P Singh
October 17, 2026
3 min read
डेविडोविच फोकिना का बड़ा उलटफेर, ज्वेरेव को हराकर शंघाई मास्टर्स के फाइनल में

स्पेन के अलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना ने शनिवार को बड़ा उलटफेर करते हुए शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट सेमीफाइनल में विश्व के नंबर दो खिलाड़ी जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया।

डेविडोविच फोकिना ने दो घंटे छह मिनट तक चले मुकाबले में 5-7, 6-4, 6-3 से जीत दर्ज कर एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के फाइनल में दूसरी बार जगह बनाई। विश्व रैंकिंग में 26वें स्थान पर काबिज डेविडोविच फोकिना को पहले सेट में कड़े संघर्ष के बाद 5-7 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, उन्होंने दूसरे सेट में दमदार वापसी की।

बेसलाइन पर शानदार खेल दिखाते हुए स्पेनिश खिलाड़ी ने दूसरे सेट के दसवें गेम में ज्वेरेव की सर्विस तोड़ी और 6-4 से सेट अपने नाम कर मुकाबला बराबर कर दिया। तीसरे सेट के आगाज में डेविडोविच फोकिना को ज्वेरेव की डबल फॉल्ट के चलते अहम बढ़त मिली। स्पेनिश खिलाड़ी ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और अपनी लय कायम रखते हुए 6-3 से निर्णायक सेट जीत लिया।

AFP

मैच के बाद डेविडोविच फोकिना ने कहा, “परिणाम मायने नहीं रखता, मैं सिर्फ हर गेंद पर ध्यान दे रहा था। मुझे पता था कि अगर मैं पूरे मैच में डटा रहा तो मुझे कम-से-कम एक मौका जरूर मिलेगा। दूसरे सेट में मुझे वह मौका मिला और मैंने उसका फायदा उठाया। तीसरे सेट में मुझे लगता है कि शारीरिक रूप से मैं बेहतर था। तीसरे सेट की शुरुआत में मिली बढ़त ने मुझे काफी ताकत दी। मैंने परिणाम की चिंता करने के बजाय सिर्फ खेलने और खेल का आनंद लेने पर ध्यान दिया।”

निर्णायक सेट में डेविडोविच फोकिना को ज्वेरेव की सर्विस पर 5-2 की बढ़त के दौरान दो मैच पॉइंट मिले लेकिन वह उनका फायदा नहीं उठा सके। जर्मन खिलाड़ी ने एक गेम जीतकर मुकाबले में बने रहने की कोशिश की। हालांकि, डेविडोविच फोकिना ने अपनी सर्विस बरकरार रखते हुए मैच समाप्त कर दिया।

स्पेनिश खिलाड़ी ने अपने करियर के उतार-चढ़ाव और भविष्य के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, “जब आप बाहर होते हैं, तो यह आसान नहीं होता। आपके पास सोचने के लिए काफी समय होता है। हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमें यहां रहने और यह खेल खेलने का मौका मिलता है। इस समय ने मुझे यह सोचने का काफी अवसर दिया कि मैं अपने भविष्य के साथ क्या करना चाहता हूं।”

अब डेविडोविच फोकिना की नजरें खिताबी मुकाबले पर हैं, जहां उनका सामना स्पेन के राफेल जोदार या रूस के दानिल मेदवेदेव में से किसी एक से होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भारत में फिर लौटनी चाहिए फॉर्मूला-वन रेस, मिका हाकिनेन ने की पुरजोर पैरवी

फॉर्मूला-वन के दो बार के विश्व चैंपियन मिका हाकिनेन ने भारत में इस प्रतिष्ठित मोटरस्पोर्ट की वापसी की पुरजोर वकालत करते हुए कहा है कि देश में प्रशंसकों की बड़ी संख्या और व्यापक कारोबारी संभावनाओं को देखते हुए यहां फिर…

शुरुआती बढ़त के बावजूद हारा एफसी गोवा, रेगर-तादाज़ ने आखिरी मिनटों में दागे दो गोल

भारतीय फुटबॉल क्लब एफसी गोवा शुरुआती बढ़त का फायदा नहीं उठा सका और उसे एएफसी चैलेंज लीग 2026-27 के ग्रुप सी के पहले मुकाबले में ताजिकिस्तान के एफसी रेगर-तादाज़ से 1-2 से हार मिली। एआईएफएफ सुपर कप विजेता गोवा ने शानदार…

संजू सैमसन को फॉर्म में लौटने के लिए सिर्फ एक बड़ी पारी की जरूरत: पुजारा

पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने संजू सैमसन का समर्थन करते हुए बोला कि एक बड़ी पारी इस विकेटकीपर बल्लेबाज को दोबारा लय में ला सकती है। उनका मानना है कि टी20 क्रिकेट में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए निरंतरता…

दिल्ली हाफ मैराथन में चार्ल्स मताता का कोर्स रिकॉर्ड, वुडिनेश अलेमु ने भी जीता खिताब

दिल्ली हाफ मैराथन 2026 में केन्या के चार्ल्स मताता ने पुरुषों की एलीट दौड़ में नया कोर्स रिकॉर्ड बनाकर खिताब अपने नाम किया, जबकि इथियोपिया की वुडिनेश अलेमु महिलाओं की एलीट दौड़ में विजेता बनीं। भारतीय धावकों में शैलेश…