द इंडियन व्यू

‘ज्ञान पोस्ट’ के जरिए हर व्यक्ति तक पहुंचेगी शिक्षा : ज्योतिरादित्य सिंधिया

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश भर के पोस्ट ऑफिस के जरिए शैक्षिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक पुस्तकों की डिलीवरी को किफायती बनाने के लिए एक नई सेवा ‘ज्ञान पोस्ट’ की घोषणा की है। ‘ज्ञान पोस्ट’ सेवा 1 मई से पूरे भारत…

Ragwendra P Singh
April 29, 2025
2 min read
‘ज्ञान पोस्ट’ के जरिए हर व्यक्ति तक पहुंचेगी शिक्षा : ज्योतिरादित्य सिंधिया

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश भर के पोस्ट ऑफिस के जरिए शैक्षिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक पुस्तकों की डिलीवरी को किफायती बनाने के लिए एक नई सेवा ‘ज्ञान पोस्ट’ की घोषणा की है।

‘ज्ञान पोस्ट’ सेवा 1 मई से पूरे भारत के सभी विभागीय डाकघरों में चालू हो जाएगी।

संचार मंत्रालय के अनुसार, यह सेवा शिक्षा का समर्थन करने और देश के हर हिस्से में शिक्षार्थियों तक पहुंचने के लिए भारतीय डाक की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

टेक्स्ट बुक से लेकर सांस्कृतिक पुस्तक सबसे दूरदराज के गांव या कस्बे तक भी पहुंच सके इसके लिए ज्ञान पोस्ट को तैयार किया गया है।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि नई शिक्षा नीति और पाठ्यक्रम के तहत, ‘ज्ञान पोस्ट’ यह सुनिश्चित करेगा कि शिक्षा हर व्यक्ति तक पहुंचे।

ज्ञान पोस्ट को सीखने और ज्ञान-साझाकरण का समर्थन करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह सर्विस भारत के विशाल डाक नेटवर्क के माध्यम से पुस्तकें और मुद्रित शैक्षिक सामग्री भेजने के लिए किफायती विकल्प प्रदान करती है।

इस सेवा की कीमत व्यापक पहुंच को प्रोत्साहित करने के लिए तय की गई है।

‘ज्ञान पोस्ट’ के तहत भेजी जाने वाली पुस्तकों और मुद्रित शैक्षिक सामग्रियों को ट्रैक किया जा सकेगा और लागत प्रभावी डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए सरफेस मोड के माध्यम से परिवहन किया जा सकेगा।

पैकेजों को बेहद किफायती दरों पर भेजा जा सकता है, 300 ग्राम तक के पैकेट के लिए केवल 20 रुपए से कीमत शुरू हो जाती है। वहीं, 5 किलोग्राम तक के पैकेट के लिए अधिकतम 100 रुपए कीमत रखी गई है।

केवल गैर-वाणिज्यिक, शैक्षिक सामग्री ही ‘ज्ञान पोस्ट’ के जरिए पोस्ट की जा सकेंगी।

व्यावसायिक या वाणिज्यिक प्रकृति के प्रकाशन और विज्ञापन (आकस्मिक घोषणाओं या पुस्तक सूचियों के अलावा) वाले प्रकाशन इस सेवा के तहत स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

मंत्रालय के अनुसार, प्रत्येक पुस्तक पर निर्धारित शर्तों के अनुसार मुद्रक या प्रकाशक का नाम होना चाहिए।

ज्ञान पोस्ट के माध्यम से, भारतीय डाक सार्वजनिक सेवा के प्रति अपनी स्थायी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है, जिससे शिक्षा की खाई को पाटने में मदद मिलती है।

भारतीय डाक सीखने के संसाधनों को अधिक सुलभ और किफायती बनाकर पूरे देश में व्यक्तियों और समुदायों को सशक्त बनाने का काम कर रहा है।Read More

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…