जोबर्ग ओपन : संयुक्त चौथे स्थान पर पहुंची प्रणवी उर्स
भारत की प्रणवी उर्स ने जोबर्ग महिला ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत करते हुए पहले दौर के शुरुआती 13 होल में पांच अंडर का स्कोर बनाया। जब खेल रोका गया तब कई खिलाड़ी पहले दौर काे पूरा नहीं कर पाए थे। प्रणवी पांच होल…

भारत की प्रणवी उर्स ने जोबर्ग महिला ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत करते हुए पहले दौर के शुरुआती 13 होल में पांच अंडर का स्कोर बनाया। जब खेल रोका गया तब कई खिलाड़ी पहले दौर काे पूरा नहीं कर पाए थे। प्रणवी पांच होल शेष रहते हुए संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं।

इंग्लैंड की मिमी रोड्स 18 होल पूरे करने में सफल रहीं। वह आठ अंडर 65 के स्कोर के साथ सबसे आगे चल रही हैं। प्रणवी ने दसवें होल में बोगी के साथ शुरुआत की, लेकिन फिर बैक नाइन पर शेष आठ होल पर पांच बर्डी के साथ अच्छी वापसी की।उन्होंने इसके बाद दूसरे होल में भी बर्डी बनाई।
प्रणवी के अलावा अन्य भारतीय खिलाड़ियों में दीक्षा डागर (71) ने अपना राउंड पूरा किया था और वह संयुक्त 21वें स्थान पर हैं। अवनी प्रशांत और त्वेसा मलिक का दिन खराब रहा। दोनों ने चार ओवर 77 का स्कोर किया और वे संयुक्त 107वें स्थान पर हैं। कट में जगह बनाने के लिए उन्हें दूसरे दौर में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
