द इंडियन व्यू

जेम्स रोड्रिगेज अस्पताल में भर्ती, फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले कोलंबिया को बड़ा झटका

नई दिल्ली : कोलंबिया के कप्तान जेम्स रोड्रिगेज को फीफा वर्ल्ड कप 2026 से कुछ महीने पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिससे उनके खेलने को लेकर उनके प्रसंशको के बीच चिंता बढ़ गई है। रोड्रिगेज ने हाल ही में कोलंबिया…

Ragwendra P Singh
April 3, 2026
2 min read
जेम्स रोड्रिगेज अस्पताल में भर्ती, फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले कोलंबिया को बड़ा झटका

नई दिल्ली : कोलंबिया के कप्तान जेम्स रोड्रिगेज को फीफा वर्ल्ड कप 2026 से कुछ महीने पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिससे उनके खेलने को लेकर उनके प्रसंशको के बीच चिंता बढ़ गई है।

 

रोड्रिगेज ने हाल ही में कोलंबिया राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के लिए फ्रांस राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के खिलाफ खेले गए एक फ्रेंडली मैच में हिस्सा लिया था। इस मुकाबले में कोलंबिया को 1-3 से हार का सामना करना पड़ा और रोड्रिगेज ने करीब एक घंटे तक मैदान पर समय बिताया।

 

मैच के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। कोलंबिया फुटबॉल संघ ने बयान जारी कर बताया, “फ्रांस के खिलाफ मैच के अगले दिन खिलाड़ी को गंभीर डिहाइड्रेशन की समस्या हुई, जिसके कारण पिछले 72 घंटों से उन्हें अस्पताल में रखकर निगरानी और रिकवरी कराई जा रही है।”

 

क्या वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो सकते हैं रोड्रिगेज?

 

फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 में उनकी भागीदारी पर खतरा है। संघ ने साफ किया है कि यह समस्या खेल से जुड़ी नहीं है।

 

संघ के अनुसार, “मिनेसोटा के एक मेडिकल सेंटर से मिली जानकारी के अनुसार मिडफील्डर एक गैर-खेल संबंधी मेडिकल स्थिति के चलते डॉक्टरों की निगरानी में हैं। यह स्थिति न तो मांसपेशियों से जुड़ी है और न ही उनके फुटबॉल करियर से।”

 

टीम के लिए कितने अहम हैं जेम्स रोड्रिगेज

 

जेम्स रोड्रिगेज कोलंबिया के सबसे अनुभवी और प्रभावशाली खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप 2014 में गोल्डन बूट जीतकर दुनियाभर में पहचान बनाई थी।

 

अब तक वह कोलंबिया के लिए 31 गोल और 41 असिस्ट कर चुके हैं और 2024 में टीम को कोपा अमेरिका 2024 के फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

 

फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और उम्मीद है कि वह जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…