द इंडियन व्यू

जेपी नड्डा ने महाकुंभ की दी बधाई, बोले, 'यह महापर्व सभी के जीवन को नवीन ऊर्जा से करें परिपूर्ण'

नई दिल्ली। पौष पूर्णिमा पर संगम नगरी प्रयागराज में पूरी भव्यता के साथ महाकुंभ का आगाज हो चुका है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महाकुंभ की शुभकामनाएं दी है। सुबह साढ़े नौ बजे तक साठ लाख…

Ragwendra P Singh
January 13, 2025
2 min read
जेपी नड्डा ने महाकुंभ की दी बधाई, बोले, 'यह महापर्व सभी के जीवन को नवीन ऊर्जा से करें परिपूर्ण'

नई दिल्ली। पौष पूर्णिमा पर संगम नगरी प्रयागराज में पूरी भव्यता के साथ महाकुंभ का आगाज हो चुका है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महाकुंभ की शुभकामनाएं दी है। सुबह साढ़े नौ बजे तक साठ लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।

जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, पावन तीर्थनगरी प्रयागराज में आज पौष पूर्णिमा के पुण्य अवसर पर पवित्र स्नान के साथ महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है। महाकुंभ हमारी पुरातन सांस्कृतिक विरासत को आदिकाल से चलायमान बनाए हुए है। यह महापर्व सभी के जीवन को नवीन ऊर्जा और स्फूर्ति से परिपूर्ण करे। असंख्य श्रद्धालुओं की आस्था और श्रद्धा के केंद्र तथा महान सनातन संस्कृति के अभ्युदय के प्रतीक महाकुंभ पर्व में सहभागी सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन एवं सभी संतों को कोटिश: प्रणाम करता हूं।

इससे पहले पवित्र अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्त श्रद्धालुओं, संतों, महात्माओं, कल्पवासियों और आगंतुकों का स्वागत करते हुए महाकुंभ के प्रथम स्नान की शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में सीएम योगी ने कहा, आइए, महाकुंभ 2025 में सहभागी बनकर सनातन संस्कृति की इस गौरवशाली परंपरा का हिस्सा बनें। मां गंगा की कृपा से आपका जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो।

पौष पूर्णिमा पर आज पहला स्नान है। इस अवसर पर आज लाखों श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में स्नान कर रहे हैं। आज से ही श्रद्धालु पैंतालीस दिन का कल्पवास शुरू करेंगे। संगम तट पर आध्यात्मिक उल्लास और धार्मिक आस्था का अद्वितीय नजारा देखने को मिल रहा है। देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं के लिए महाकुंभ जीवन का अद्वितीय अनुभव बन रहा है।

संगम पर प्रवेश के सभी रास्तों में भक्तों की भीड़ जुटी है। महाकुंभ में वाहनों के प्रवेश पर भी पाबंदी है। सुरक्षा में हजारों की संख्या में जवान तैनात हैं। पुलिस स्पीकर के माध्यम से लाखों की भीड़ को मैनेज कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…