द इंडियन व्यू

जेपी नड्डा ने की रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को से मुलाकात

नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को संसद भवन में रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को से मुलाकात की। यह मुलाकातस्वास्थ्य क्षेत्र की प्रमुख प्राथमिकताओं की चर्चा पर केंद्रित रही और दोनों…

Ragwendra P Singh
December 4, 2025
1 min read
जेपी नड्डा ने की रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को से मुलाकात

नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को संसद भवन में रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को से मुलाकात की। यह मुलाकातस्वास्थ्य क्षेत्र की प्रमुख प्राथमिकताओं की चर्चा पर केंद्रित रही और दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग को और बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।भारत और रूस ने सभी के लिए सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा को आगे बढ़ाने के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।गुरुवार को मुलाकात के बाद केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने एक्स पर कहा कि रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को से मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और स्वास्थ्य क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग एवं साझेदारी बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। दोनों पक्षों ने किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच के साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…