द इंडियन व्यू

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव, पहले चरण का मतदान संपन्न, देर रात शुरू होगी मतगणना

नई दिल्ली। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में शुक्रवार को छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। छात्र संघ के लिए मतदान का पहला चरण समाप्त हो चुका है। पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण रहा। अब विश्वविद्यालय में…

Ragwendra P Singh
April 25, 2025
2 min read
जेएनयू छात्रसंघ चुनाव, पहले चरण का मतदान संपन्न, देर रात शुरू होगी मतगणना

नई दिल्ली। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में शुक्रवार को छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। छात्र संघ के लिए मतदान का पहला चरण समाप्त हो चुका है। पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण रहा। अब विश्वविद्यालय में दूसरे चरण का मतदान प्रारंभ हो गया है। यहां मुख्य मुकाबला लेफ्ट समर्थित छात्र संगठनों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बीच है।

लंबे समय से जेएनयू छात्र संघ पर काबिज संयुक्त वाम दल समर्थित संगठनों में इस बार विभाजन है। वहीं मैदान में कुछ नए छात्र संगठन भी उतरे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और एनएसयूआई के उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान दो फेज में हो रहा है। मतदान का पहला फेज शुक्रवार सुबह नौ बजे प्रारंभ हुआ और दोपहर एक बजे समाप्त हो गया। अब दूसरा फेज दोपहर ढाई बजे से शुरू हुआ है। दूसरे फेज में शाम साढ़े पांच बजे मतदान तक चलेगा। मतदान समाप्त होने के बाद आज यानी शुक्रवार देर रात ही मतगणना भी शुरू हो जाएगी। हालांकि छात्र संघ चुनाव के नतीजे 28 अप्रैल तक घोषित किए जा सकेंगे।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में कुल 7,906 छात्र मतदाता हैं। इन छात्र मतदाताओं में से 57 प्रतिशत छात्र हैं और 43 प्रतिशत छात्राएं हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से अध्यक्ष पद के लिए शिखा स्वराज को उम्मीदवार बनाया गया है। वह स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज में शोधार्थी हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए नीतू गौतम को उम्मीदवार बनाया गया है। नीतू गौतम, स्कूल ऑफ कंप्यूटर एंड सिस्टम साइंसेज में शोधार्थी हैं।

विद्यार्थी परिषद ने महासचिव पद के लिए कुणाल राय को उम्मीदवार बनाया है। कुणाल, स्कूल ऑफ़ इंटरनेशनल स्टडीज में शोधार्थी हैं। संयुक्त सचिव पद पर विद्यार्थी परिषद की ओर से वैभव मीणा चुनाव लड़ रहे हैं। वह स्कूल ऑफ लैंग्वेज, लिटरेचर एवं कल्चरल स्टडीज में शोधार्थी हैं। वहीं एआईएसए-डीएसएफ गठबंधन से अध्यक्ष पद पर नितीश कुमार, उपाध्यक्ष पर मनीषा, महासचिव पद पर मुंतेहा फातिमा और संयुक्त सचिव के लिए नरेश कुमार चुनाव लड़ रहे हैं।

एनएसयूआई की बात करें तो एनएसयूआई की ओर से अध्यक्ष पद पर प्रदीप ढाका चुनाव लड़ रहे हैं। मोहम्मद कैफ उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं। महामंत्री पद के लिए एनएसयूआई की ओर से अरुण प्रताप मैदान में हैं। वहीं संयुक्त सचिव पद की उम्मीदवार सलोनी खंडेलवाल हैं।Read More

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…