द इंडियन व्यू

जेएनयू छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन आज

नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया आज से तेज होगी। उम्मीदवार चार नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। चुनाव समिति की अधिसूचना के अनुसार, नामांकन…

Ragwendra P Singh
October 27, 2025
2 min read
जेएनयू छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन आज

नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया आज से तेज होगी। उम्मीदवार चार नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। चुनाव समिति की अधिसूचना के अनुसार, नामांकन पत्र 25 अक्टूबर को अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे के बीच वितरित किए जा चुके है। उम्मीदवार आज सुबह 9:30 बजे से शाम पांच बजे तक अपने नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं।जेएनयू छात्र संघ चुनाव समिति के अनुसार, वैध नामांकन पत्रों की सूची 28 अक्टूबर को पूर्वाह्न 10 बजे प्रदर्शित की जाएगी। अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे के मध्य नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। उम्मीदवारों की अंतिम सूची शाम सात बजे तक जारी कर दी जाएगी। प्रचार स्थलों के आवंटन के साथ संवाददाता सम्मेलन रात आठ बजे होगा।चुनाव समिति के अनुसार, जेएनयू छात्र संघ चुनाव के लिए प्रेसिडेंसियल डिबेट दो नवंबर को होगी। अगले दिन तीन नवंबर को नो कैंपेन डे घोषित किया गया है। मतदान चार नवंबर को दो सत्र सुबह नौ बजे से अपराह्न एक बजे और अपराह्न 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। 9,000 से अधिक विद्यार्थी मतदान करेंगे। चार नवंबर की रात नौ बजे मतगणना शुरू होगी। परिणाम छह नवंबर को घोषित किए जाएंगे।पिछले चुनाव से सबक लेते हुए वामपंथी छात्र संगठन- ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएसए) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन ने साझा मोर्चा बनाने का निर्णय किया है। गठबंधन का उद्देश्य कैंपस में वामपंथ का पारंपरिक प्रभुत्व फिर से हासिल करना है। पिछले चुनाव में आपसी खींचतान का फायदा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को मिला और उसने लगभग 10 वर्ष बाद संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की। एबीवीपी की दिल्ली इकाई के संयुक्त सचिव विकास पटेल ने वाम छात्र संगठनों के इस कदम को राजनीतिक सुविधा का गठबंधन बताया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…