द इंडियन व्यू

जेईई-एडवांस्ड परीक्षा में कोटा के रजित गुप्ता ऑल इंडिया टॉपर

कोटा : आईआईटी कानपुर ने जेईई-एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट सोमवार को घोषित कर दिया। इस वर्ष कोटा के छात्र रजित गुप्ता 360 में से 332 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया टॉपर बने। कोटा से ही सक्षम जिंदल एआईआर-2 पर सफल रहे। अक्षत कुमार…

Ragwendra P Singh
June 2, 2025
3 min read
जेईई-एडवांस्ड परीक्षा में कोटा के रजित गुप्ता ऑल इंडिया टॉपर

कोटा : आईआईटी कानपुर ने जेईई-एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट सोमवार को घोषित कर दिया। इस वर्ष कोटा के छात्र रजित गुप्ता 360 में से 332 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया टॉपर बने। कोटा से ही सक्षम जिंदल एआईआर-2 पर सफल रहे। अक्षत कुमार चौरसिया एआईआर- 06 एवं देवेश पंकज भैया एआईआर- 08 पर चयनित हुये। रैंक-13 पर वेदांश गर्ग, रैंक-14 पर रित्विक खंडेलवाल के अतिरिक्त ऑनलाइन टेस्ट सीरीज स्टूडेंट देवदत्ता माझी ऑल इंडिया गर्ल्स टॉपर रैंक-16 पर सफल रही। आगम जिग्नेश शाह ने रैंक-17 प्राप्त की।

एलन के निदेशक डॉ. गोविन्द माहेश्वरी, राजेश माहेश्वरी, डॉ.नवीन माहेश्वरी व डॉ. बृजेश माहेश्वरी ने टॉपर्स व उनके अभिभावकों को बधाई दी। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के सीईओ नितिन कुकरेजा ने बताया कि एलन कोटा के विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया टॉपर सहित टॉप-10 में 4 रैंक पर कब्जा किया है। उन्होने बताया कि संस्थान से टॉप-100 में सर्वाधिक 46 स्टूडेंट्स चयनित हुये हैं। एलन ने आईआईटी जेईई में अब तक 6 बार आल इंडिया टॉपर्स दिए हैं।

गलतियां दूर करने से सब्जेक्ट मजबूत हुआ: रजित

एआईआर-1 पर चयनित रजित गुप्ता के पापा दीपक गुप्ता बीएसएनएल कोटा में उप मंडल अभियंता व मां डॉ. श्रुति अग्रवाल जेडीबी कॉलेज, कोटा में प्रोफेसर हैं। रजित ने कहा कि मैनें पढ़ाई के लिए कभी सख्त शेड्यूल नहीं बनाया। जितने समय पढ़ता था, मन लगाकर पढ़ाई की। एलन में पढ़ाई के दौरान गलतियों का दोहराव नहीं किया। जिससे सब्जेक्ट पर पकड़ मजबूत हुई। जब भी मौका मिला कॉलोनी के बच्चों के साथ खेलता हूं। अपनी तैयारी को लेकर पूरा आत्मविश्वास रखा।

कोटा के माहौल से मिली सफलता : सक्षम

एआईआर-2 पर चयनित सक्षम जिंदल के पापा डॉ. उमेश जिंदल पैथोलॉजिस्ट व मां डॉ. अनीता जिंदल फिजियोथैरेपिस्ट हैं। सक्षम ने कहा कि परीक्षा में समर्पण, स्पष्ट उद्देश्य और सही मार्गदर्शन हो, तो कोई लक्ष्य असंभव नहीं रहता। हरियाणा के हिसार से दो साल कोटा रहकर एलन से कोचिंग लेने से बहुत सुधार किया। सक्षम क्रिकेट में अंडर 14 जिला स्तर पर खेल चुका है। क्रिकेट में कॅरियर बनाने के सवाल पर सक्षम ने बताया कि मैं इस फील्ड में जाना चाहता था लेकिन, कोविड के दौरान प्रेक्टिस बंद हो गई थी फिर मेरा फोकस पूरी तरह से पढ़ाई पर हो गया था।

जोसा काउंसलिंग 3 जून से

जेईई-एडवांस्ड 2025 रिजल्ट के बाद अभ्यर्थी अपने स्कोर के आधार पर जोसा काउंसलिंग में शामिल होकर अपनी पसंद के संस्थानों में दाखिला लेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन मंगलवार 3 जून से शुरू होंगे। चॉइस फिलिंग के लिए स्टूडेंट्स को 9 दिन का समय मिलेगा और 11 जून तक अपनी चॉइस लॉक करनी होगी। चॉइस लॉक होने के बाद बदली नहीं जा सकेगी। काउंसलिंग प्रक्रिया कुल 6 राउंड में 28 जुलाई तक चलेगी। हालांकि, पिछले साल काउंसलिंग 5 राउंड में ही पूरी हो गई थी। जोसा काउंसलिंग से 127 संस्थानों में 23 आईआईटी, 31 एनआईटी, 26 ट्रिपलआईटी और 46 अन्य सरकारी संस्थान शामिल हैं। इस वर्ष आईआईटी सीटों की संख्या 18,500़, एनआईटी में 24,229 और ट्रिपल आईटी में 8,546 सीटें है।

कोटा के संस्थानों में लौटीं खुशियां

जेईई एडवांस्ड 2025 में मोशन एजुकेशन के 6 विद्यार्थी टॉप-100 में सफल रहे। जबकि टॉप 500 में 23 और टॉप 1000 में 47 छात्र चयनित हुये हैं। संस्थान से सफलता का प्रतिशत 51.02 रहा। 1921 रिपीटर्स में से 60.40ः प्रतिशत चयनित हुये।

इसी तरह, इस वर्ष रेजोनेंस संस्थान से कुल 543 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड में सफलता प्राप्त की। इनमें से 477 विद्यार्थी क्लासरूम कोर्स से है। संस्थान के 9 विद्यार्थियों ने टॉप 500 में और 16 विद्यार्थियों ने टॉप 1000 में चयनित हुये हैं। संस्थान का क्लासरूम सफलता प्रतिशत 87,85 रहा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…