जे पी नड्डा ने क्षय रोग मुक्त भारत अभियान के तहत जोश (संयुक्त स्वास्थ्य दल) टीमों का किया शुभारंभ :
नई दिल्ली ( सरिता त्रिपाठी) : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में क्षय रोग मुक्त भारत अभियान के तहत जोश (संयुक्त स्वास्थ्य दल)…

नई दिल्ली ( सरिता त्रिपाठी) :
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में क्षय रोग मुक्त भारत अभियान के तहत जोश (संयुक्त स्वास्थ्य दल) टीमों का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा, पहुंच और प्रतिबद्धता का उपयोग करते हुए क्षय रोग की रोकथाम, शीघ्र निदान, समय पर उपचार और बीमारी से जुड़े कलंक को कम करने का संदेश देशभर के समुदायों तक पहुंचाना है। नड्डा ने कहा कि युवा नेतृत्व वाली सामुदायिक कार्रवाई के जरिए भारत के क्षय रोग उन्मूलन अभियान को नई गति दी जाएगी।
जेपी नड्डा ने जोश टीमों के शुभारंभ को क्षय रोग के खिलाफ भारत की सामूहिक लड़ाई में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि क्षय रोग मुक्त भारत की दिशा में देश का प्रयास अब केवल पारंपरिक स्वास्थ्य कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि जन भागीदारी और सामुदायिक सहभागिता के साथ जन आंदोलन का रूप ले रहा है। उन्होंने कहा कि क्षय रोग उन्मूलन का लक्ष्य केवल सरकारी हस्तक्षेप से हासिल नहीं किया जा सकता। इसके लिए समुदायों, नागरिकों, निर्वाचित प्रतिनिधियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और विशेष रूप से युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।
भारत में टीबी के मामलों में 21% की कमी
जेपी नड्डा ने भारत में क्षय रोग के खिलाफ हुई प्रगति का उल्लेख करते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन की नवीनतम रिपोर्ट का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि भारत में क्षय रोग के मामलों में 21% की कमी आई है, जबकि वैश्विक स्तर पर यह गिरावट 12% रही है। भारत में उपचार कवरेज बढ़कर 92% हो गया है, जबकि वैश्विक स्तर पर यह 78% है। उन्होंने कहा कि मामलों में कमी और उपचार तक पहुंच, दोनों क्षेत्रों में भारत की प्रगति वैश्विक रुझानों से आगे है।
2030 से पहले टीबी उन्मूलन के लक्ष्य पर जोर
केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि जोश टीमें वर्ष 2030 से पहले क्षय रोग उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए भारत के युवाओं की ऊर्जा का उपयोग करेंगी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक और स्वस्थ समाज का निर्माण तभी संभव है, जब नागरिक खुद इसमें सक्रिय भूमिका निभाएं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
