जूलियन वेबर ने 91.06 मीटर भाला फेंककर जीता दोहा डायमंड लीग, दूसरे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा
दोहा: भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को दोहा डायमंड लीग 2025 में अपने करियर की पहली 90 मीटर से लंबी थ्रो की, लेकिन इसके बावजूद वह खिताब से चूक गए। जर्मनी के जूलियन वेबर ने अंतिम प्रयास में 91.06…

दोहा: भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को दोहा डायमंड लीग 2025 में अपने करियर की पहली 90 मीटर से लंबी थ्रो की, लेकिन इसके बावजूद वह खिताब से चूक गए। जर्मनी के जूलियन वेबर ने अंतिम प्रयास में 91.06 मीटर का भाला फेंकते हुए प्रतियोगिता जीत ली।
नीरज का नया नेशनल रिकॉर्ड, लेकिन दूसरी बार भी दूसरा स्थान
नीरज ने 90.23 मीटर का शानदार भाला फेंककर 2022 में स्टॉकहोम डायमंड लीग में बनाया गया अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड (89.94 मीटर) तोड़ दिया। यह पहला मौका था जब नीरज ने 90 मीटर पार किया।
प्रतियोगिता के बाद नीरज ने कहा, "थोड़ा मिला-जुला अनुभव रहा। 90 मीटर पार करके खुशी है, लेकिन दूसरी बार फिर से दूसरे स्थान पर रहना थोड़ा खलता है। ऐसा पहले भी टर्कू और स्टॉकहोम में हो चुका है। लेकिन मैं जूलियन के लिए भी खुश हूं। हम दोनों ने पहली बार 90 मीटर पार किया। ये सीजन की पहली प्रतियोगिता थी, आगे और बेहतर करने का भरोसा है।"
शुरू से ही लीड में थे नीरज, लेकिन वेबर ने पलटी बाज़ी
नीरज ने अपनी पहली ही कोशिश में 88.44 मीटर फेंककर वर्ल्ड लीड हासिल कर ली थी। दूसरी कोशिश में उन्हें ‘नो थ्रो’ मिला, जबकि आगे की कोशिशों में उन्होंने 80.56 मीटर और 88.20 मीटर की थ्रो की। ऐसा लग रहा था कि नीरज जीत की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन जूलियन वेबर ने अंतिम प्रयास में 91.06 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए बाज़ी पलट दी।
किशोर जेना का प्रदर्शन रहा फीका
भारत के ही एक अन्य प्रतिभागी किशोर जेना ने निराशाजनक शुरुआत करते हुए पहली बार में केवल 68.07 मीटर भाला फेंका। बाद में वह इसे सुधारकर 78.60 मीटर तक ले जा सके, लेकिन वह शीर्ष रैंक में नहीं आ पाए।
इस प्रतियोगिता ने नीरज चोपड़ा और जूलियन वेबर के बीच आने वाले सीजन के रोमांच को और भी बढ़ा दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
