द इंडियन व्यू

जूलियन वेबर ने 90.40 मीटर भाला फेंक कर तोड़ा यूरोपीय चैंपियनशिप रिकॉर्ड

बर्मिंघम : जर्मनी के भाला फेंक खिलाड़ी जूलियन वेबर ने यूरोपीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 90.40 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण पदक जीत लिया।वेबर ने यह थ्रो अपने अंतिम प्रयास में किया और इसके साथ ही…

Ragwendra P Singh
August 16, 2026
2 min read
जूलियन वेबर ने 90.40 मीटर भाला फेंक कर तोड़ा यूरोपीय चैंपियनशिप रिकॉर्ड

बर्मिंघम : जर्मनी के भाला फेंक खिलाड़ी जूलियन वेबर ने यूरोपीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 90.40 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण पदक जीत लिया।वेबर ने यह थ्रो अपने अंतिम प्रयास में किया और इसके साथ ही चैंपियनशिप रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।31 वर्षीय वेबर ने ब्रिटेन के स्टीव बैकली का 89.72 मीटर का पिछला चैंपियनशिप रिकॉर्ड तोड़ा। वेबर अंतिम प्रयास से पहले दूसरे स्थान पर थे और उनके हमवतन निक थुम उनसे आगे चल रहे थे। लेकिन आखिरी थ्रो में वेबर ने 90.40 मीटर की दूरी तय कर स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया।इस प्रदर्शन के साथ वेबर इस सत्र में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे भाला फेंक खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले श्रीलंका के राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन रुमेश पथिरागे ने रोम डायमंड लीग में 92.67 मीटर का थ्रो किया था।वेबर का 90 मीटर से अधिक का यह तीसरा थ्रो है और 90.40 मीटर उनका करियर का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 91.51 मीटर है, जो उन्होंने 2025 में ज्यूरिख डायमंड लीग में हासिल किया था। इसके अलावा उन्होंने पिछले साल दोहा में 91.06 मीटर का थ्रो किया था।स्वर्ण पदक जीतने के बाद वेबर ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि मैं यह आखिरी थ्रो में कर पाया। आखिरी प्रयास बिल्कुल सही था। यह शानदार एहसास था। उस थ्रो ने मुझे खुद भी हैरान कर दिया। मुझे विश्वास नहीं हो रहा था। मुझे पता था कि मैं इतनी दूर तक भाला फेंक सकता हूं। मुझे पता था कि अगर मैंने पूरी ताकत लगाई तो मैं ऐसा कर सकता हूं। मैं बहुत आभारी और खुश हूं कि यह सफल हुआ।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।