द इंडियन व्यू

जूनियर महिला एशिया कप: भारत का फाइनल में प्रवेश, दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराया

ड्रैग-फ्लिक विशेषज्ञ सुप्रिया की शानदार हैट्रिक से गत चैंपियन भारत ने शनिवार को एएचएफ जूनियर महिला एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारत ने पूरे मुकाबले में दबदबा बनाए रखा…

Ragwendra P Singh
September 12, 2026
2 min read
जूनियर महिला एशिया कप: भारत का फाइनल में प्रवेश, दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराया

ड्रैग-फ्लिक विशेषज्ञ सुप्रिया की शानदार हैट्रिक से गत चैंपियन भारत ने शनिवार को एएचएफ जूनियर महिला एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारत ने पूरे मुकाबले में दबदबा बनाए रखा और खिताब बचाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया।

भारत से मधु सिदार ने 13वें मिनट में गोल कर टीम का खाता खोला। इसके बाद 17वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर सुप्रिया ने सटीक ड्रैग-फ्लिक के जरिए भारत की बढ़त दोगुनी कर दी। भारत ने लगातार आक्रामक खेल जारी रखा और 21वें मिनट में सुखवीर कौर ने शानदार फिनिश के साथ टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी।

मध्यांतर तक भारतीय रक्षापंक्ति ने दक्षिण कोरिया के प्रयासों को नाकाम रखते हुए तीन गोल की बढ़त कायम रखी। तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में भारत ने एक बार फिर दबाव बनाया। 33वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर सुप्रिया ने एक और शानदार ड्रैग-फ्लिक के जरिए अपना दूसरा गोल किया और भारत को 4-0 से आगे कर दिया।

@TheHockeyIndia

दक्षिण कोरिया ने 41वें मिनट में वापसी की कोशिश की। यूरी जियोंग ने सेट पीस पर गोल कर अंतर 4-1 किया और अपनी टीम की वापसी की उम्मीद जगाई। हालांकि, भारतीय खिलाड़ियों ने इसके बाद रक्षापंक्ति को मजबूत करते हुए कोरियाई टीम को कोई स्पष्ट मौका नहीं दिया। भारत ने अंतिम क्वार्टर में भी आक्रामक रुख बनाए रखा और 56वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया।

सुप्रिया ने इस मौके को भी गोल में बदलते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की और भारत की 5-1 की शानदार जीत सुनिश्चित कर दी। गत चैंपियन भारत अब खिताबी मुकाबले में चीन और जापान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेगा। भारतीय टीम लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ फाइनल में उतरेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।