द इंडियन व्यू

जूनियर एशिया कप में चैंपियन भारत का तूफानी आगाज, इंडोनेशिया को 14-0 से हराया

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 में अपने खिताब बचाने के अभियान की धमाकेदार शुरुआत की है। पूल ए के शुरुआती मुकाबले में भारत ने शनिवार को इंडोनेशिया को एकतरफा मुकाबले में 14-0 से हराया। पांच बार…

Ragwendra P Singh
September 5, 2026
3 min read
जूनियर एशिया कप में चैंपियन भारत का तूफानी आगाज, इंडोनेशिया को 14-0 से हराया

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 में अपने खिताब बचाने के अभियान की धमाकेदार शुरुआत की है। पूल ए के शुरुआती मुकाबले में भारत ने शनिवार को इंडोनेशिया को एकतरफा मुकाबले में 14-0 से हराया। पांच बार की चैंपियन भारतीय टीम ने पूरे मुकाबले में अपना दबदबा कायम रखा।

भारत से प्रभदीप सिंह सबसे सफल रहे। उन्होंने पांच गोल दागे और उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। कप्तान अनमोल एक्का ने चार गोल किए, जबकि अजीत यादव ने हैट्रिक पूरी की। हरपाल और आशु मौर्य ने एक-एक गोल किया। भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। प्रभदीप ने पांचवें मिनट में गोल कर भारत का खाता खोला, जबकि हरपाल ने आठवें मिनट में बढ़त दोगुनी कर दी। पहले क्वार्टर के अंत तक भारत 2-0 से आगे था।

दूसरे क्वार्टर में अनमोल ने 16वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर स्कोर 3-0 किया। अजीत यादव ने 20वें मिनट में एक और गोल दागा। इसके बाद प्रभदीप ने 26वें और 30वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की और भारत को मध्यांतर तक 6-0 की मजबूत बढ़त दिलाई।

@TheHockeyIndia

तीसरे क्वार्टर में भी भारत का दबदबा जारी रहा। अनमोल ने 35वें और 42वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। इसके बाद प्रभदीप ने क्वार्टर समाप्त होने से पहले एक और गोल दागकर भारत की बढ़त 9-0 कर दी। अंतिम क्वार्टर में भारतीय टीम ने पांच और गोल किए। अनमोल ने 51वें मिनट में अपना चौथा गोल किया, जबकि प्रभदीप ने अगले ही मिनट में पांचवां गोल दाग दिया।

अजीत यादव ने 53वें मिनट में दो गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की। आशु मौर्य ने 59वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत को 14-0 की शानदार जीत दिलाई। भारत ने कुल नौ मैदानी गोल किए, जबकि चार गोल पेनल्टी कॉर्नर और एक गोल पेनल्टी स्ट्रोक से आया। अनमोल ने तीन पेनल्टी कॉर्नर और एक पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला, जबकि मौर्य ने एक पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया।

इंडोनेशिया की यह लगातार दूसरी हार है। उसे शुक्रवार को दक्षिण कोरिया के खिलाफ 0-9 से शिकस्त मिली थी। पूल ए में वह पांचवें स्थान पर है। वहीं, चीनी ताइपे जापान के खिलाफ 0-7 से हारकर चौथे स्थान पर है। भारत इस जीत से तीन अंक लेकर जापान और दक्षिण कोरिया के साथ बराबरी पर है, लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण पूल ए में शीर्ष पर पहुंच गया है। मौजूदा चैंपियन के लिए यह खिताब बचाने के अभियान की शानदार शुरुआत है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।