द इंडियन व्यू

जीतू पटवारी के बयान पर भड़के भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी, कहा- उन्होंने महिलाओं का अपमान किया

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान पर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जीतू पटवारी का बयान न केवल मध्य प्रदेश की…

Ragwendra P Singh
August 26, 2025
2 min read
जीतू पटवारी के बयान पर भड़के भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी, कहा- उन्होंने महिलाओं का अपमान किया

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान पर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जीतू पटवारी का बयान न केवल मध्य प्रदेश की महिलाओं का अपमान है, बल्कि कांग्रेस की महिला विरोधी कुत्सित मानसिकता का एक अशोभनीय उदाहरण है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मंगलवार को कहा, विकास और संविधान विरोधी कांग्रेस का चेहरा कितना महिला विरोधी है, इसका एक अत्यंत निंदनीय उदाहरण मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान से सामने आया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में अधिकांश महिलाएं शराब पीती हैं और सर्वाधिक शराब पीती हैं। यह बयान न केवल मध्य प्रदेश की महिलाओं का अपमान है, बल्कि कांग्रेस की महिला विरोधी कुत्सित मानसिकता का एक अशोभनीय उदाहरण है।

उन्होंने कहा, कांग्रेस की सोच महिलाओं के बारे में क्या है, यह तो स्वयं कांग्रेस के नेता भी जानते हैं। चाहे पूर्व कांग्रेस की नेता रहीं राधिका खेड़ा हों या प्रियंका चतुर्वेदी हों, इनके अनुभव तो आज पब्लिक डोमेन में हैं और इससे पूर्व भी कांग्रेस के अनेक नेता महिलाओं के विरुद्ध अत्यंत अशोभनीय टिप्पणियां कर चुके हैं। चाहे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का महिलाओं के बारे में अशोभनीय बयान हो या धारीवाल का यह दावा कि राजस्थान में रेप इसलिए होते हैं क्योंकि यह मर्दों वाला प्रदेश है, कांग्रेस बार-बार अपनी महिला विरोधी सोच को उजागर करती रही है।

सुधांशु त्रिवेदी ने कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, कांग्रेस नेता की बेटी नेहा हीरामत की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कर्नाटक के गृहमंत्री का बयान था कि यह दोस्ती का मामला था।

उन्होंने कहा, मैं जीतू पटवारी से कहना चाहूंगा कि मध्य प्रदेश वह राज्य है जिसने भाजपा के शासनकाल में सबसे पहले महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया। मध्य प्रदेश में लोकल बॉडीज में 50 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया और वहां पर देवी अहिल्याबाई के ही नाम से महिलाओं के उत्थान के लिए पूरी एक योजना समर्पित रूप से काम कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…