द इंडियन व्यू

जीत के बावजूद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पर मोटा जुर्माना

रविवार की रात राजस्थान रॉयल्स का खाता आईपीएल 2025 में खुल गया। इस सीजन लगातार दो मैचों में हार के बाद राजस्थान की टीम ने गुवाहाटी के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स को 6 रनों से हराया और सीजन की पहली जीत दर्ज की। © AFP भले…

Ragwendra P Singh
March 31, 2025
2 min read
जीत के बावजूद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पर मोटा जुर्माना

रविवार की रात राजस्थान रॉयल्स का खाता आईपीएल 2025 में खुल गया। इस सीजन लगातार दो मैचों में हार के बाद राजस्थान की टीम ने गुवाहाटी के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स को 6 रनों से हराया और सीजन की पहली जीत दर्ज की।

© AFP

भले ही राजस्थान की टीम ने जीत का स्वाद चखा, लेकिन इस जीत के बाद बीसीसीआई ने राजस्थान की टीम के कप्तान रियान पराग पर मोटा जुर्माना ठोक दिया है। आईपीएल के आयोजकों ने रियान पराग पर स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख का जुर्माना ठोका है।

दरअसल, चेन्नई के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने 20 ओवर तय समय पर पूरे नहीं कर पाई। इस वजह से राजस्थान की टीम और टीम के कप्तान पर ये मोटा जुर्माना लगा है। आईपीएल 2025 में किसी भी टीम का स्लो ओवर रेट के लिए ये दूसरा फाइन है।

इससे पहले शनिवार को मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर भी 12 लाख का जुर्माना आईपीएल के आयोजकों ने लगाया। उनकी टीम भी निर्धारित समय में 20वां ओवर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ शुरू नहीं कर पाई थी।

स्लो ओवर रेट के लिए पहले अपराध पर टीम के खिलाड़ियों की मैच फीस पर अब कोई असर नहीं पड़ता। आईपीएल की ओर से जारी आधिकारिक मीडिया रिलीज में बताया गया है, "राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पर जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि उनकी टीम ने 30 मार्च, 2025 को एसीए स्टेडियम, गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के 11वें मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखी।

चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, इसलिए रियान पराग पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।" राजस्थान रॉयल्स के लिए शायद अब संजू सैमसन कप्तानी करते नजर आएं, क्योंकि वे फिंगर इंजरी से रिकवर कर चुके हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।