द इंडियन व्यू

जीत का दर्द: वेस्टइंडीज ने जीता फाइनल, पर वर्ल्ड कप का टिकट नहीं

आपने दिल तोड़ देने वाली हार सुनी होगी, क्या आपने दिल तोड़ देने वाली जीत सुनी है? अगर नहीं सुनी है तो आज सुन लीजिए, क्योंकि ऐसा शनिवार (19 अप्रैल) लाहौर में वेस्टइंडीज की महिला टीम के साथ हुआ। साभार : गूगल वेस्टइंडीज…

Ragwendra P Singh
April 20, 2025
2 min read
जीत का दर्द: वेस्टइंडीज ने जीता फाइनल, पर वर्ल्ड कप का टिकट नहीं

आपने दिल तोड़ देने वाली हार सुनी होगी, क्या आपने दिल तोड़ देने वाली जीत सुनी है? अगर नहीं सुनी है तो आज सुन लीजिए, क्योंकि ऐसा शनिवार (19 अप्रैल) लाहौर में वेस्टइंडीज की महिला टीम के साथ हुआ।

साभार : गूगल

वेस्टइंडीज महिला टीम ने वनडे मैच को 11 ओवर से पहले से जीता। आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के क्वॉलिफायर्स का फाइनल भी जीत लिया, लेकिन टीम इस साल के अंत में भारत में होने वाले आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के लिए अपना टिकट नहीं कटा पाई।

इस तरह इसे दिल तोड़ देने वाली जीत ही कहेंगे। मैच के बाद पूरी वेस्टइंडीज की टीम फूट-फूटकर रोई। वेस्टइंडीज क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के लिए क्वॉलिफाई करने की कगार पर थी।

टीम का इक्वेशन ये था कि अगर वेस्टइंडीज की टीम थाइलैंड से मिले 167 रनों के लक्ष्य को 10 ओवर या एक दो गेंद बाद तक हासिल कर ले तो बांग्लादेश को नेट रन रेट में पछाड़ देगी और मेगा इवेंट के लिए क्वॉलिफाई कर जाएगी।

एक इक्वेशन ये भी था कि अगर अगर टीम 10.5 ओवर में 166 रनों की बराबरी कर ले और अगली गेंद पर छक्का लग जाए तो भी वेस्टइंडीज की टीम विश्व कप खेलने के योग्य हो जाएगी। हालांकि, वेस्टइंडीज की किस्मत में इस बार का विश्व कप खेलना नहीं लिखा था।

वेस्टइंडीज ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 10.4 ओवर में 162 रन बना लिए थे। अब अगली गेंद पर चौका और आखिरी गेंद पर छक्का चाहिए थे। स्टीफन टेलर क्रीज पर थीं। उनके बल्ले पर गेंद अच्छी तरह से आई और ये छक्के के लिए चली गई।

टीम 10.5 ओवर में ही मुकाबला जीत गई। वेस्टइंडीज की टीम मैच जीत गई, लेकिन मेगा इवेंट के लिए क्वॉलिफाई नहीं कर पाई, क्योंकि बांग्लादेश का नेट रन रेट उनसे सिर्फ 0.0134 ज्यादा था। वेस्टइंडीज का पांच में से तीन मैच जीतने के बाद नेट रन रेट +0.626 था और बांग्लादेश का इतने ही मैच जीतने के बाद नेट रन +0.639 था। इस तरह बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीम महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के लिए क्वॉलिफाई कर गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।