द इंडियन व्यू

जीटी और आरसीबी की बढ़ी उम्मीदें, वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल को लेकर किया अहम फैसला

आईपीएल 2025 को लेकर वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला किया है। टूर्नामेंट की डेट्स के बीच में वेस्टइंडीज की टीम को दो वनडे सीरीज खेलनी हैं, लेकिन क्रिकेट वेस्टइंडीज ने फैसला किया है कि उनके खिलाड़ी आईपीएल 2025 के…

Ragwendra P Singh
May 16, 2025
2 min read
जीटी और आरसीबी की बढ़ी उम्मीदें, वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल को लेकर किया अहम फैसला

आईपीएल 2025 को लेकर वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला किया है। टूर्नामेंट की डेट्स के बीच में वेस्टइंडीज की टीम को दो वनडे सीरीज खेलनी हैं, लेकिन क्रिकेट वेस्टइंडीज ने फैसला किया है कि उनके खिलाड़ी आईपीएल 2025 के बाकी बचे सत्र में खेल सकते हैं।

साभार : गूगल

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड का ये फैसला गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए राहत भरा है, क्योंकि इनके विदेशी खिलाड़ी नेशनल ड्यूटी के कारण आईपीएल 2025 के बाकी बचे सीजन से हटने वाले हैं। जीटी और आरसीबी के प्लेऑफ्स में पहुंचने की संभावना काफी अधिक है और उन्हें शेरफन रदरफोर्ड और रोमारियो शेफर्ड जैसे प्लेयर्स की जरूरत होगी, जिन्होंने अपनी-अपनी टीमों के लिए कुछ प्रभावशाली पारियां खेली हैं।

जीटी और आरसीबी दोनों को लीग चरण के बाद अपने कुछ विदेशी खिलाड़ियों की कमी खलेगी। टूर्नामेंट के बाकी बचे मैच 17 मई से शुरू हो रहे हैं। एक सप्ताह के लिए बीसीसीआई ने इस लीग को स्थगित किया था। ऐसे में 25 मई को जो फाइनल खेला जाना था, अब 3 जून को होगा।

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने बयान में कहा, "21 मई से 3 जून तक आयरलैंड और इंग्लैंड के आगामी वनडे दौरे के बारे में, क्रिकेट वेस्टइंडीज इसे एक असाधारण और अप्रत्याशित स्थिति के रूप में स्वीकार करता है। हालांकि, हम अपनी प्रतिभा की गहराई और गुणवत्ता पर आश्वस्त हैं और वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक मजबूत, प्रतिस्पर्धी टीम को मैदान में उतारने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

शेरफन रदरफोर्ड और रोमारियो शेफर्ड ही नहीं, आंद्रे रसेल (केकेआर), सुनील नरेन (केकेआर) और रोवमैन पॉवेल (केकेआर), निकोलस पूरन (एलएसजी), शमर जोसेफ (एलएसजी) और शिमरोन हेटमायर (आरआर) भी आईपीएल का हिस्सा हैं। इन 8 खिलाड़ियों में से सिर्फ 3 खिलाड़ियों को आगामी वनडे सीरीजों के लिए चुना गया था। इनमें रदरफोर्ड, शेफर्ड और जोसेफ का नाम है।

सीडब्ल्यूआई ने बताया है कि शमर जोसेफ आईपीएल के बाकी बचे मैचों के लिए वापस इंडिया नहीं जाएंगे। वहीं, शेरफन रदरफोर्ड की जगह जॉन कैंपबेल आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेंगे। शिमरोन हेटमायर आयरलैंड लेग के लिए उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन वे इंग्लैंड के मैचों के लिए उपलब्ध होंगे, क्योंकि उनकी टीम प्लेऑफ्स में नहीं खेलेगी। जेदीह ब्लैड्स रोमारियो शेफर्ड की जगह खेलेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।