जीएसटी सुधारों से आम जनता को राहत, देश बन रहा आर्थिक रूप से मजबूत : जगन्नाथ सरकार
नई दिल्ली : भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने जीएसटी सुधारों को लेकर केंद्र सरकार की सराहना की। उन्होंने इस फैसले को आम जनता के लिए बड़ी राहत देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों में कुछ टैक्स पूरी तरह से हटा दिए…

नई दिल्ली : भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने जीएसटी सुधारों को लेकर केंद्र सरकार की सराहना की। उन्होंने इस फैसले को आम जनता के लिए बड़ी राहत देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों में कुछ टैक्स पूरी तरह से हटा दिए गए हैं, जिससे जनता में सकारात्मक संदेश गया है।
भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, सरकार ने दो बड़े कदम उठाए हैं। पहला, श्रमिकों के लिए टैक्स कम किया और इस बार आम लोगों के लिए जीएसटी में काफी कमी की गई है। कुछ क्षेत्रों में कुछ टैक्स पूरी तरह से हटा दिए गए हैं, जिससे जनता में सकारात्मक संदेश गया। हमारा देश आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है और पीएम मोदी के नेतृत्व में भविष्य में नंबर वन बन रहा है। जीएसटी सुधारों से जनता का लाभ होगा और इस फैसले से देश की जनता काफी खुश है।
जगन्नाथ सरकार ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ममता बनर्जी का दिमाग ठीक नहीं है। विधानसभा में पीएम मोदी के खिलाफ जो बोला है, ऐसी मानसिकता से कोई भी मुख्यमंत्री नहीं बोल सकता है। ममता बनर्जी की एसआईआर और सीएए को लेकर दिमागी स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने फर्जी वोटरों को बढ़ावा दिया, लेकिन अब यह सारे फर्जी वोटर एसआईआर के तहत हटाए जाएंगे, जिस कारण उनका वोट घटेगा।
उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल में एसआईआर होनी चाहिए। इसका एक बड़ा कारण यह है कि वहां चुनाव के असली नतीजे सामने नहीं आते हैं और वहां अधिकारी भी कोई काम नहीं करते हैं। मुझे लगता है कि पश्चिम बंगाल में सही तरीके और निष्पक्ष चुनाव होने चाहिए।
नई दिल्ली में 3 सितंबर को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लगी थी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे। अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया, जिनमें अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं। विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है। पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू होगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
