जीएसटी सुधार से स्वास्थ्य क्षेत्र में कितना आएगा बदलाव? केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बताया
नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने ऐतिहासिक जीएसटी सुधार को लेकर सरकार के फैसले की प्रशंसा की है। जेपी नड्डा ने इसे स्वस्थ भारत के लिए असल नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी बताया। उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधार सभी…

नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने ऐतिहासिक जीएसटी सुधार को लेकर सरकार के फैसले की प्रशंसा की है। जेपी नड्डा ने इसे स्वस्थ भारत के लिए असल नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी बताया। उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधार सभी के लिए किफायती स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक बड़ा कदम है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में ऐतिहासिक जीएसटी सुधार सभी के लिए किफायती स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक बड़ा कदम है। जरूरी दवाएं और उपकरण पर 5 प्रतिशत से शून्य जीएसटी होगा। जीएसटी-मुक्त स्वास्थ्य और जीवन बीमा होगा। डायबिटिक फूड्स भी सस्ते होंगे।
हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने जीएसटी पर फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ग्रेट कहा। अनिल विज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, जीएसटी की दरों में बदलाव से आर्थिक विकास, निवेश और मांग बढ़ने से देश की अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व गति आएगी। नरेंद्र मोदी इज ग्रेट।
जीएसटी में आम जनता को राहत मिलने पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि यह अच्छा फैसला है। इससे आम जनता को राहत मिलेगी। रोजमर्रा की जो चीजें हैं, उनके दाम घटेंगे। यह केंद्र सरकार की अच्छी घोषणा है।
बता दें कि अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे। जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। इसके तहत, जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत या 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। खाद्य पदार्थ नमकीन, भुजिया, सॉस, पास्ता, इंस्टेंट नूडल्स, चॉकलेट, कॉफी, संरक्षित मांस, कॉर्नफ्लेक्स, मक्खन और घी, ये सभी 5 प्रतिशत जीएसटी के दायरे में हैं।
28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत जीएसटी में एयर कंडीशनिंग मशीनें, टीवी, डिशवॉशिंग मशीनें, छोटी कारें और मोटरसाइकिलें शामिल हैं। 33 जीवन रक्षक दवाओं पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटकर शून्य हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
