जिनेवा ओपन: जोकोविच 100वें एटीपी खिताब के एक कदम दूर, सेमीफाइनल में नॉरी को हराया
जिनेवा : दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने शुक्रवार को कैमरन नॉरी को हराकर जिनेवा ओपन के फाइनल में जगह बना ली है। इस जीत के साथ वह अपने करियर के 100वें etipi खिताब से महज एक कदम दूर पहुंच गए हैं। 24 बार…

जिनेवा : दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने शुक्रवार को कैमरन नॉरी को हराकर जिनेवा ओपन के फाइनल में जगह बना ली है। इस जीत के साथ वह अपने करियर के 100वें etipi खिताब से महज एक कदम दूर पहुंच गए हैं।
24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता जोकोविच ने सेमीफाइनल मुकाबले में ब्रिटेन के नॉरी को 6-4, 6-7 (6/8), 6-1 से हराया। पहला सेट जोकोविच ने सातवें गेम में ब्रेक हासिल कर 6-4 से अपने नाम किया। हालांकि, दूसरे सेट में वह 5-2 से पिछड़ने के बावजूद टाईब्रेक तक मुकाबला ले गए, लेकिन एक मैच पॉइंट गंवाकर सेट 6-7 से गंवा दिया।
निर्णायक सेट में जोकोविच पूरी तरह हावी नजर आए। उन्होंने शुरुआती तीन गेम लगातार जीतते हुए 3-0 की बढ़त बनाई और अंततः दूसरा मैच पॉइंट भुनाते हुए मुकाबला अपने नाम किया।
अब फाइनल में जोकोविच का सामना पोलैंड के ह्यूबर्ट हर्काज से होगा। अगर वह यह खिताब जीतते हैं, तो एटीपी टूर में 100 खिताब जीतने वाले जिमी कोनर्स और रोजर फेडरर के बाद तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।
38 वर्षीय जोकोविच का यह इस सीजन में पहला फाइनल है। उन्होंने पिछले साल पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था, लेकिन उसके बाद से कोई खिताब नहीं जीता। यह टूर्नामेंट उन्होंने फ्रेंच ओपन की तैयारी के लिए चुना है।
जोकोविच अब रविवार से शुरू हो रहे फ्रेंच ओपन में उतरेंगे, जहां उनका पहला मुकाबला अमेरिका के मैकेंज़ी मैकडॉनल्ड से होगा। वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में चौथी बार खिताब जीतकर अपना 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल करना चाहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
