जापान की जूडो चुनौती से निपटने के लिए अस्मिता डे ने कसी कमर, ने-वाज़ा पर फोकस
राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली जूडो खिलाड़ी अस्मिता डे ने कहा कि आइची-नागोया में खेले जाने वाले एशियाई खेलों में मेजबान जापान की कड़ी चुनौती का सामना करने लिए वह अपनी पकड़, पिन और सबमिशन तकनीक को और बेहतर…

राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली जूडो खिलाड़ी अस्मिता डे ने कहा कि आइची-नागोया में खेले जाने वाले एशियाई खेलों में मेजबान जापान की कड़ी चुनौती का सामना करने लिए वह अपनी पकड़, पिन और सबमिशन तकनीक को और बेहतर बनाने की कोशिश कर रही हैं।
अस्मिता ने कहा कि उन्होंने ‘ग्राउंड फाइटिंग’ के तीनों पहलुओं में महारत हासिल करने के लिए काफी समय बिताया है क्योंकि एशियाई खेलों में ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों की तुलना में अधिक कड़ी चुनौती मिलेगी। अस्मिता राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय जूडोका बनी थीं।
अस्मिता ने कहा, ‘‘राष्ट्रमंडल खेलों की तुलना में एशियाई खेलों में मुझे अधिक कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। इन खेलों में दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जूडो में जापान का दबदबा रहा है और उनकी कड़ी चुनौती का सामना करना आसान नहीं होगा। मुझे अपने ने-वाज़ा (जूडो की एक तकनीकी) पर काम करने की जरूरत है क्योंकि अगर मैं फाइनल में पहुंचती हूं, तो मेरा प्रतिद्वंदी संभवतः जापानी ही होगा। उनकी ने-वाज़ा बहुत मजबूत है।’’
ने-वाज़ा से तात्पर्य जूडो मुकाबले के उस चरण से है जो जमीन पर लड़ा जाता है, जहां एथलीट ओसाकोमी-वाज़ा, या पकड़ने और पिन करने की तकनीकों के माध्यम से अपने विरोधी को नियंत्रित करने का प्रयास करते हैं। साथ ही सबमिशन तकनीकों के साथ मुकाबले को समाप्त करने के अवसरों की तलाश में रहते हैं।
अस्मिता जापान के सबसे बड़े जूडो सितारों में से एक उता आबे से प्रेरणा ले रही हैं, जिनकी तकनीक और शैली ने विशेष रूप से भारतीय खिलाड़ी को प्रभावित किया है। 26 वर्षीय आबे महिलाओं के 52 किलोग्राम वर्ग में मौजूदा विश्व चैंपियन और पांच बार की विश्व चैंपियन हैं। उन्होंने 2025 विश्व जूडो चैंपियनशिप में अपना पांचवां विश्व खिताब जीता था और वह इसी भार वर्ग में तोक्यो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता भी हैं।
अस्मिता ने कहा, ‘‘मैं उता आबे से बहुत प्रेरणा लेती हूं। मुझे एक जूडोका के रूप में वह बहुत पसंद हैं। वह ओलंपिक चैंपियन और कई बार विश्व चैंपियन भी रह चुकी हैं। उनके भाई भी जूडोका हैं। मुझे उनकी तकनीक और खेल शैली बहुत पसंद है।’’
आबे की सफलता ने उन्हें जापानी जूडो के सबसे प्रसिद्ध चेहरों में से एक बना दिया है। उन्होंने और उनके बड़े भाई हिफुमी आबे ने तोक्यो ओलंपिक खेलों में एक ही दिन स्वर्ण पदक जीते थे। ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले भाई-बहन हैं। अस्मिता हालांकि इस चुनौती के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने से मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ा है, लेकिन मैंने काफी यात्रा भी की है जिससे मेरे अभ्यास में थोड़ी बाधा आई है। लेकिन मैं लय में वापसी करने की कोशिश कर रही हूं।’’
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
