जापान ओपन के सेमीफाइनल में जोशना चिनप्पा की एंट्री
अनुभवी भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने जापान के योकोहामा में जारी जापान ओपन पीएसए चैलेंजर में मिस्र की नारदीन गैरास को सीधे गेमों में मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। विश्व रैंकिंग में पूर्व में नंबर 10 पर रही…

अनुभवी भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने जापान के योकोहामा में जारी जापान ओपन पीएसए चैलेंजर में मिस्र की नारदीन गैरास को सीधे गेमों में मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विश्व रैंकिंग में पूर्व में नंबर 10 पर रही इस 39 वर्षीय खिलाड़ी ने शनिवार को क्वार्टर फाइनल में मिस्र की दूसरी वरीयता प्राप्त गैरास को 11-8, 15-13, 11-9 से हराया। जोशना अंतिम चार में चौथी वरीयता प्राप्त मिस्र की राणा इस्माइल से भिड़ेंगी।

पूर्व एशियाई विजेता और विश्व युगल विजेता ने इससे पहले दूसरे दौर में फ्रांस की पांचवीं वरीयता प्राप्त लॉरेन बाल्टायन को 11-7, 11-4, 11-9 से और पहले दौर में मलेशिया की एनरी गोह को 11-6, 11-6, 11-6 से हराया था।
सम्बंधित ख़बरें
अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत
भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।
प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक
नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।
सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।
मानवता के आगे पीछे छूटा रिकॉर्ड, बेग्स और डी ओलिवेरा को फेयर प्ले पुरस्कार
बोस्टन मैराथन के धावक आरोन बेग्स और रॉबसन डी ओलिवेरा को अंतरराष्ट्रीय फेयर प्ले पुरस्कार के लिए चुना गया है।
